गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट अगले वर्ष फरवरी में भरेगी उड़ान

अगले वर्ष के अंत में पहली अनमैन्ड स्पेस फ्लाइट लॉन्च करने से पहले ISRO ने 17 विभिन्न टेस्ट करने की योजना बनाई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2022 15:04 IST
ख़ास बातें
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार वर्ष पहले गगनयान मिशन की घोषणा की थी
  • इस मिशन में कोरोना के कारण देरी हुई है
  • इसरो के वैज्ञानिकों ने क्रू मॉड्यूल का डिजाइन पूरा कर लिया है

इस मिशन में भारतीय एस्ट्रोनॉट्स 2025 की शुरुआत में पहली स्पेस फ्लाइट पर जा सकते हैं

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) देश के पहले ह्युमन स्पेस फ्लाइट मिशन के लिए अगले वर्ष फरवरी से टेस्ट फ्लाइट्स शुरू करेगा। अगले वर्ष के अंत में पहली अनमैन्ड स्पेस फ्लाइट लॉन्च करने से पहले ISRO ने 17 विभिन्न टेस्ट करने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार वर्ष पहले देश के स्वतंत्र होने की 75 वर्ष पूरे होने पर गगनयान मिशन की घोषणा की थी। 

ISRO के ह्युमन स्पेस फ्लाइट सेंटर के डायरेक्टर, R Umamaheshwaran ने इंडिया स्पेस कांग्रेस में अपने संबोधन में बताया कि ISRO की योजना क्रू मॉड्यूल की टेस्टिंग के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर और C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करने की भी है। उन्होंने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने एनवायरमेंट कंट्रोल सिस्टम का डिजाइन पूरा कर लिया है। इससे धरती की परिक्रमा करने पर क्रू सर्विस मॉड्यूल में एस्ट्रोनॉट्स के लिए रहने की बेहतर स्थितियों को सुनिश्चित किया जाएगा। उनका कहना था कि क्रू मॉड्यूल और एनवायरमेंट कंट्रोल सिस्टम को डिजाइन करना चुनौतीपूर्ण था क्योंकि एस्ट्रोनॉट्स को री-एंट्री के दौरान भी सुविधाजनक महसूस होना चाहिए। 

उन्होंने बताया, "एस्ट्रोनॉट्स के बैठने और फ्लाई करने की जगह क्रू मॉड्यूल का डिजाइन पूरा हो गया है और इसका फैब्रिकेशन वर्क किया जा रहा है। छह महीने में हमें क्रू मॉड्यूल मिल जाएगा।" इस मिशन में भारतीय एस्ट्रोनॉट्स 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में पहली स्पेस फ्लाइट पर जा सकते हैं। 

हाल ही में ISRO की कमर्शियल यूनिट न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से OneWeb के 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट्स का सफल लॉन्च किया है। लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट कम्युनिकेशंस फर्म OneWeb में भारती ग्लोबल सबसे बड़ी इनवेस्टर है। यह ISRO और NSIL के लिए बड़े कमर्शियल ऑर्डर्स में से एक है। यह ऐसा पहला ऑर्डर है कि जिसमें LVM3 रॉकेट का इस्तेमाल किया गया है। OneWeb ने बताया कि वह अगले वर्ष तक पूरे देश में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। OneWeb के लिए यह 14वां और इस वर्ष का दूसरा लॉन्च है। इसके साथ ही फर्म के सैटेलाइट्स की कुल संख्या 462 हो गई है। यह इसकी 648 लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट रखने की योजना का 70 प्रतिशत से अधिक है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Space, Gaganyan, Test, crew, Safety, Module, ISRO, Flight, Mission, spacecraft, Design

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.