ISRO PROBA-3 Mission Live : इसरो आज लॉन्‍च करेगा यूरोपीय मिशन,घर बैठे ऐसे देखें लाइव

मिशन का नाम PSLV-C59/PROBA-3 है, जिसमें PSLV-C59 वह रॉकेट है, जो PROBA-3 सैटेलाइट को लेकर जाएगा।

ISRO PROBA-3 Mission Live : इसरो आज लॉन्‍च करेगा यूरोपीय मिशन,घर बैठे ऐसे देखें लाइव

Photo Credit: ISRO

प्रोबा-3 (Proba-3) दुनिया का पहला प्रीसिशन उड़ान मिशन है। यह सूर्य के वायुमंडल की सबसे बाहरी और सबसे गर्म परत, कोरोना को स्‍टडी करेगा।

ख़ास बातें
  • इसरो आज लॉन्‍च करेगा प्रोबा-3 मिशन
  • यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी का मिशन भरेगा उड़ान
  • शाम 4 बजे लॉन्चिंग, देख पाएंगे लाइव
विज्ञापन
भारत की स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) आज एक बड़ा लॉन्‍च करने जा रही है। वह यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) के प्रोबा-3 (PROBA-3) मिशन को अंतरिक्ष के लिए रवाना करेगी। इसरो के मुताबिक यह लॉन्‍च 4 दिसंबर की शाम 4:06 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से होगा। मिशन का नाम PSLV-C59/PROBA-3 है, जिसमें PSLV-C59 वह रॉकेट है, जो PROBA-3 सैटेलाइट को लेकर जाएगा। इस लॉन्‍च को आप घर बैठे लाइव देख पाएंगे। इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव टेलिकास्‍ट शाम 3.30 बजे से शुरू हो जाएगा। 
 

What is Proba-3 Mission 

प्रोबा-3 (Proba-3) दुनिया का पहला प्रीसिशन उड़ान मिशन है। यह सूर्य के वायुमंडल की सबसे बाहरी और सबसे गर्म परत, कोरोना को स्‍टडी करेगा। ऐसा पहली बार होगा कि सूर्य को इतने नजदीक से देखा जा सकेगा। इस मिशन के माध्यम से सूर्य के बारे में नई खोजें की जा सकेंगी। सूर्य की सतह पर क्या हो रहा है यह बेहद नजदीक से जांचा-परखा जा सकेगा। इसके साथ ही सौर-तूफानों की उत्पत्ति और इनकी मूवमेंट के बारे में भी बेहतर तरीके से जाना जा सकेगा। 
 

What is PSLV-C59 Vehicle 

PSLV एक लॉन्‍च वीकल है, जिसका काम अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स और अन्‍य पेलोड्स को पहुंचाना है। इसकी सबसे पहली सफल उड़ान साल 1994 में हुई थी। मौजूदा PSLV-C59 कुल 320 टन की कैपिस‍िटी को उठा सकता है। आज यह करीब 550 किलो के सैटेलाइट्स को लेकर उड़ान भरेगा, जो  PSLV की 61वीं फ्लाइट होगी और PSLV-XL कॉन्‍फ‍िगरेशन के साथ 26वीं उड़ान होगी, जिसमें सैटेलाइट्स को ले जाने के लिए एक सेट शामिल होता है। 
 

दो अंतरिक्ष यान भरेंगे उड़ान 

रिपोर्टों के अनुसार, इस मिशन में दो अंतरिक्ष यान शामिल हैं। इनके नाम- कोरोनाग्राफ स्पेसक्राफ्ट (सीएससी) और ऑकुल्टर स्पेसक्राफ्ट (ओएससी) हैं। इन्‍हें ‘स्टैक्ड कॉन्‍फ‍िगरेशन' (एक के ऊपर एक) में लॉन्च किया जाएगा।

 

How to watch PSLV-C59/PROBA-3 Mission Live 

इसरो के आज लॉन्‍च होने जा रहे मिशन को आप घर बैठे या कहीं से भी अपने मोबाइल-लैपटॉप, टीवी पर ऑनलाइन लाइव देख पाएंगे। इस लिंक https://www.youtube.com/watch?v=PJXXLLw0PBI पर क्लिक करके यूट्यूब पर मिशन को लाइव देखा जा सकेगा। 

PSLV के PSLV-C58 लॉन्‍च वीकल ने आखिरी बार XPOSAT सैटेलाइट को अंतरिक्ष में पहुंचाया था। यह लॉन्‍च इस साल 1 जनवरी को हुआ था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »