• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • स्‍टूडेंट्स देंगे आइडिया, ISRO बनाएगी स्‍पेस रोबोट, अगले साल होगा कॉम्पि‍टिशन, ऐसे लें हिस्‍सा

स्‍टूडेंट्स देंगे आइडिया, ISRO बनाएगी स्‍पेस रोबोट, अगले साल होगा कॉम्पि‍टिशन, ऐसे लें हिस्‍सा

ISRO Robotics Challenge : चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की कामयाबी के बाद इसरो, चंद्रमा और अन्‍य ग्रहों पर रोबोटिक मिशनों की तैयारी कर रहा है।

स्‍टूडेंट्स देंगे आइडिया, ISRO बनाएगी स्‍पेस रोबोट, अगले साल होगा कॉम्पि‍टिशन, ऐसे लें हिस्‍सा

Photo Credit: ISRO

इसरो का यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) एक स्‍पेस रोबोटिक्स कॉम्पिटिशन का आयोजन करेगा।

ख़ास बातें
  • इसरो आयोजित करने जा रही कॉम्पि‍टिशन
  • युवाओं से मांगे गए आइडिया
  • यू आर राव सैटेलाइट सेंटर आयोजित करेगा कॉम्पि‍टिशन
विज्ञापन
भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) अपने कई प्रोजेक्‍ट्स के साथ साइंस स्‍टूडेंट्स को भी जोड़ती है। अलग-अलग तरीकों से छात्रों को इसरो के मिशनों से कनेक्‍ट किया जाता है। इसी कड़ी में इसरो एक स्‍पेस प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। इसके तहत युवाओं से रोबोटिक रोवर्स के बारे में आइडिया और डिजाइन भेजने को कहा गया है। याद रहे कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की कामयाबी के बाद इसरो, चंद्रमा और अन्‍य ग्रहों पर रोबोटिक मिशनों की तैयारी कर रहा है। 
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इसरो का यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) एक स्‍पेस रोबोटिक्स कॉम्पिटिशन का आयोजन करेगा। इसी के तहत युवाओं से फ्यूचर मिशन के लिए रोबोटिक रोवर्स के आइडिया और डिजाइन भेजने को कहा गया है। इसरो का मानना है कि ऐसी प्रतियोगिताओं से इंटर-प्‍लैनेटरी मिशन्‍स के लिए युवाओं में क्रिएटिव सोच को डेवलप किया जा सकेगा। 
 

रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में इसरो ने कहा कि स्‍पेस रोबोटिक्स के क्षेत्र में छात्रों को अवसर देने के लिए, ‘इसरो रोबोटिक्स चैलेंज-यूआरएससी 2024 (आईआरओसी-यू 2024)' का आयोजन किया जाएगा। इसकी टैगलाइन होगी
 ‘आओ एक अंतरिक्ष रोबोट बनाएं'। इसरो ने कहा है कि फाइनल कॉम्पिटिशन अगस्त 2024 में यूआरएससी के बंगलूरू परिसर में होगा। 
 

रजिस्‍ट्रेशन फॉर्म जमा करने की तारीख 

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्‍टूडेंट्स 20 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच अपने प्रपोजल के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। ज्‍यादा  जानकारी के लिए इस वेबसाइट https://www.ursc.gov.in/IRoC-U2024/index.jsp पर क्लिक करके इन्‍फर्मेशन पाई जा सकती है। 
 

चंद्रयान-3 मिशन ने बढ़ाई साख 

चंद्रयान-3 मिशन ने इसरो की साख को पूरी दुनिया में बढ़ाया है। भारत दुनिया का पहला देश बन गया था, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की थी। इसरो की कामयाबी ने देश के छात्रों को साइंस के क्षेत्र में कर‍ियर बनाने के लिए उत्‍साहित किया है। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि इसरो की इस पहल को छात्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »