• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • ISRO लाया स्‍टूडेंट्स के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स, सर्टिफ‍िकेट भी मिलेगा, ऐसे करें आवेदन

ISRO लाया स्‍टूडेंट्स के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स, सर्टिफ‍िकेट भी मिलेगा, ऐसे करें आवेदन

इस कोर्स के जरिए स्‍टूडेंट्स को स्‍पेस साइंस और टेक्‍नॉलजी के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

ISRO लाया स्‍टूडेंट्स के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स, सर्टिफ‍िकेट भी मिलेगा, ऐसे करें आवेदन

इंडियन स्‍टूडेंट्स के साथ-साथ विदेशी स्‍टूडेंट्स भी इसमें हिस्‍सा ले सकते हैं।

ख़ास बातें
  • कोर्स की शुरुआत 6 जून से होगी और यह 5 जुलाई तक चलेगा
  • 10 घंटे के कोर्स में स्‍टूडेंट्स, अंग्रेजी में ऑनलाइन वीडियो देख सकेंगे
  • इसके बाद उन्‍हें क्विज पूरा करना होगा
विज्ञापन
स्‍कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। इन छुट्टियों को हर कोई अपने तरीके से इस्‍तेमाल कर रहा है। कई स्‍कूल समर कैंप ऑर्गनाइज कर रहे हैं, तो बड़ी संख्‍या में स्‍टूडेंट्स एक महीने के अलग-अलग ट्रेनिंग काेर्सेज में भी दाखिला ले रहे हैं। अगर आपकी दिलचस्‍पी स्‍पेस साइंस और टेक्‍नॉलजी में है, तो आप इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी इसरो (ISRO) के फ्री ऑनलाइन कोर्स में भाग ले सकते हैं। आज हम आपको इस कोर्स से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।      

इसरो ने स्‍टूडेंट्स के लिए एक फ्री ऑनलाइन कोर्स का ऐलान किया है। इसका नाम है- ‘ओवरव्‍यू ऑफ स्‍पेस साइंस एंड टेक्‍नॉलजी'। इस कोर्स के जरिए स्‍टूडेंट्स को स्‍पेस साइंस और टेक्‍नॉलजी के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इंडियन स्‍टूडेंट्स के साथ-साथ विदेशी स्‍टूडेंट्स भी इसमें हिस्‍सा ले सकते हैं। इस कोर्स को इंडियन इंस्टि‍ट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (IIRS) की ओर से मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (MOOC) तौर पर आयोज‍ित किया जा रहा है। 
 

कब से होगी शुरुआत 

‘ओवरव्‍यू ऑफ स्‍पेस साइंस एंड टेक्‍नॉलजी' कोर्स की शुरुआत 6 जून से होगी और यह 5 जुलाई तक चलेगा। 10 घंटे के इस कोर्स में स्‍टूडेंट्स, अंग्रेजी में ऑनलाइन वीडियो देख सकेंगे। कोर्स को तब तक देखा जा सकता है, जब तक स्‍टूडेंट्स इसे अच्‍छे से ना समझ जाएं। स्‍टूडेंट जब वीडियो देख लेगा, उसके बाद क्विज का आयोजन किया जाएगा। 
 

कौन कर सकता है अप्‍लाई

जैसा कि हमने आपको बताया, यह कोर्स भारतीय और विदेशी दोनों स्‍टूडेंट्स के लिए उपलब्‍ध है। अगर आपकी उम्र 10 साल से अधिक है, तो आप इस कोर्स में हिस्‍सा ले सकते हैं। 
 

ऐसे करें आवेदन 

जो स्‍टूडेंट्स इस कोर्स में हिस्‍सा लेना चाहते हैं, उन्‍हें इंडियन इंस्टि‍ट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (IIRS) की वेबसाइट (https://isat.iirs.gov.in/mooc.php) पर जाना होगा। वहां जाकर रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा। ई-मेल पर मिले क्रेडेंशियल के जरिए सेशन में हिस्‍सा लिया जा सकेगा। इस कोर्स में देश के जाने माने स्‍पेस साइंटिस्‍टों की भूमिका होगी। ऐसे में यह कोर्स स्‍टूडेंट्स के लिए एक बेहतर मौका है। खासकर उन छात्रों के लिए जो स्‍पेस साइंस में करियर बनाना चाहते हैं। रजिस्‍ट्रेशन लिंक के लिए क्लिक करें। 
 

और सबसे खास बात

इस कोर्स को पूरा करने वाले स्‍टूडेंट्स को सर्टिफ‍िकेट भी दिया जाएगा। जिन छात्रों की उपस्थिति 70 फीसदी होगी और जिन्‍हें क्विज में कम से कम 60 फीसदी नंबर हासिल होंगे, उन्‍हें इसरो की ओर से सर्टिफ‍िकेट दिया जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »