• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Gaganyaan Mission : इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर जाएगा भारतीय एस्‍ट्रोनॉट, गगनयान मिशन के लिए सरकार ने बनाया खास प्‍लान! जानें

Gaganyaan Mission : इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर जाएगा भारतीय एस्‍ट्रोनॉट, गगनयान मिशन के लिए सरकार ने बनाया खास प्‍लान! जानें

Gaganyaan Mission : इसरो ने इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए अमेरिकी कंपनी एक्सिओम स्पेस के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Gaganyaan Mission : इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर जाएगा भारतीय एस्‍ट्रोनॉट, गगनयान मिशन के लिए सरकार ने बनाया खास प्‍लान! जानें

सांकेतिक तस्‍वीर।

ख़ास बातें
  • इंडियन एस्‍ट्रोनॉट जाएगा इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर
  • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी
  • गगनयान मिशन के लिए हो रही है तैयारी
विज्ञापन
Gaganyaan Mission : देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान' (Gaganyaan) को सफल बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इस साल की शुरुआत में भारत सरकार ने उन चार एस्‍ट्रोनॉट्स के नाम बताए थे, जो इस मिशन के तहत अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगे। अब केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बताया है कि मिशन के लिए ट्रेनिंग ले रहे अंतरिक्ष यात्रियों में से एक यात्री को  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के मिशन के साथ इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) में भेजा जाएगा।

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि नासा ने प्राइवेट कंपनी एक्सिओम स्पेस (Axiom) की पहचान की है। इसरो ने इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए अमेरिकी कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने घोषणा की थी कि भारत और अमेरिका 2024 में एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को आईएसएस पर भेजने के लिए सहयोग कर रहे हैं।

भारत ने गगनयान मिशन के लिए इंडियन एयरफोर्स के पायलटों के ग्रुप से चार यात्रियों का चयन किया है। गगनयान मिशन को अगले साल लॉन्‍च किया जाना है। सिंह ने बताया कि सभी भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में बुनियादी ट्रेनिंग ली है। अभी ये यात्री बंगलूरू में इसरो के सेंटर में ट्र‍ेनिंग ले रहे हैं। 

गगनयान प्रोजेक्ट में भले देरी हुई, लेकिन ISRO ने इस‍ मिशन को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखाई है। मिशन को इस तरीके से डिजाइन किया गया है जिससे यह पहली कोशिश में ही सफलता हासिल कर सकेगा। सबकुछ ठीक रहा तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।
 

स्‍पेस में क्‍या खाएंगे भारतीय एस्‍ट्रोनॉट 

मिशन पर जाने वाले क्रू मेंबर्स के पास खाने के तमाम ऑप्‍शंस होंगे। छह अलग-अलग मेनू तैयार किए जा रहे हैं। नाश्‍ते के लिए उपमा, पोहा, इडली जैसे हल्के आइटम शामिल होने की उम्मीद है। दोपहर के भोजन के लिए मीट और वेज बिरयानी का ऑप्‍शन होगा, जबकि रात के खाने में चपातियों, सब्जियों और मीट के साथ ग्रेवी वाले आइटम्‍स शामिल हो सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »