बीमारी फैलाने में इंसान हैं जानवरों से दोगुना आगे!

शोधकर्ताओं ने इसके लिए 1.2 करोड़ वायरस जिनोम को देखा और पाया कि लगभग 3 हजार वायरस एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में आसानी से फैल सकते हैं। 

बीमारी फैलाने में इंसान हैं जानवरों से दोगुना आगे!

चूजे, बत्तख, चिम्पांजी, गोरिल्ला, बंदर आदि में भी इंसानों से फैल सकते हैं वायरस

ख़ास बातें
  • 3 हजार वायरस एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में आसानी से फैल सकते हैं।
  • इंसानों से जानवरों में दोगुना ट्रांसमिशन होता है।
  • शोधकर्ताओं ने इसके लिए 1.2 करोड़ वायरस जिनोम को स्टडी किया।
विज्ञापन
इंसानों में कई घातक और जानलेवा बीमारियां जानवरों से आईं बताई जाती हैं। जानवरों से इंसानों में वायरस ट्रांसमिट हो जाते हैं। उदाहरण के लिए AIDS के लिए जिम्मेदार वायरस चिम्पांजियों से इंसानों में आया था। इसी तरह COVID-19 महामारी इंसानों में चमगादड़ों से फैली बताई जाती है। लेकिन यह सिर्फ सिक्के का एक ही पहलू है। इंसान इस मामले में जानवरों से कहीं आगे हैं। नई स्टडी कहती है कि इंसान जानवरों में वायरस फैलाने में दोगुना आगे हैं। 

शोधकर्ताओं ने एक सावर्जनिक रूप से उपलब्ध वायरल जिनोम के सिक्वेंस का विश्लेषण किया और पाया कि मनुष्य जानवरों में कहीं ज्यादा वायरस दे सकता है, यह संख्या दोगुनी है। यानी जितने वायरस जानवरों से इंसानों में आते हैं, इंसानों से जानवरों में उसका दोगुना ट्रांसमिशन होता है। रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने इसके लिए 1.2 करोड़ वायरस जिनोम को देखा और पाया कि लगभग 3 हजार वायरस एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में आसानी से फैल सकते हैं। 

इनमें से 79 प्रतिशत ऐसे वायरस थे जो एक जानवर प्रजाति से दूसरी जानवर प्रजाति में जा सकते हैं। बाकी बचे 21 प्रतिशत वायरस ऐसे थे जिनमें मनुष्यों में फैलने की क्षमता है। इन 21 प्रतिशत में से 64 फीसदी ऐसे वायरस थे जो इंसान से जानवरों में जा सकते हैं, इसे एंथ्रोपोनोसिस (anthroponosis) कहा जाता है। जबकि इनमें से 36 फीसदी ऐसे वायरस थे जानवरों से इंसान में जा सकते हैं। इस ट्रांसमिशन को जूनोसिस (zoonosis) कहते हैं। 

एंथ्रोपोनोसिस का शिकार आदमी के पालतू जानवर जैसे कि कुत्ते, बिल्ली हो सकते हैं। वहीं घरेलू काम के लिए पाले जाने वाले जानवर जैसे सूअर, घोड़े, मवेशी आदि में भी इंसानों से वायरस जा सकता है। इसके अलावा चूजे, बत्तख, चिम्पांजी, गोरिल्ला, बंदर, और अन्य जंगली जानवर जैसे रकून, अफ्रीका का सॉफ्ट फर वाला चूहा भी इस लिस्ट में शामिल है। जंगली जानवरों में इंसानों से ट्रांसमिशन ज्यादा जल्दी बताया गया है, बजाय कि अन्य जानवरों में। 

इंसानों और जानवरों में अनगिनत ऐसे रोगाणु होते हैं जो ज्यादा करीब आने पर आसानी से एक से दूसरे में जा सकते हैं। जबकि वायरस अलग-अलग प्रजातियों में आसानी से छलांग लगा सकते हैं। इसके लिए शरीर का संक्रमित द्रव्य जिम्मेदार होता है। या फिर किसी जानवर के काटे जाने से भी यह ट्रांसमिशन हो सकता है। सदी के दौरान कई ऐसी महामारियां आईं जिनमें वायरस, बैक्टीरिया और फंगी के कारण बीमारियां फैलीं और लाखों लोग मारे गए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , zoonosis, anthroponosis
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  2. क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Strategy ने दिया Bitcoin की खरीदारी का संकेत
  3. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
  4. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
  7. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  8. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  9. Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च
  10. WWDC 2026: जाने कैसे देखें लाइव स्ट्रीम, Apple के इस इवेंट में होगी ये घोषणाएं
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »