दक्षिण चीन सागर के ऊपर यह नीली रोशनी कैसी? ISS से ली गई तस्‍वीर से खुला राज, जानें

तस्‍वीर को नासा (Nasa) की अर्थ ऑब्जर्वेटरी ने इस साल 9 अक्टूबर को ऑनलाइन रिलीज किया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2022 12:31 IST
ख़ास बातें
  • ISS धरती की शानदार तस्‍वीरों का सोर्स रहा है
  • इसमें 2 विचित्र तरह की नीली रोशनी दिखाई देती हैं
  • वैज्ञानिकों की मानें, तो इनकी वजह प्राकृतिक है

बताया जाता है कि फोटो के निचले हिस्‍से में दिखाई दे रही नीली रोशनी थाइलैंड की खाड़ी में बिजली चमकने की वजह से नजर आई।

जमीन से कुछ सौ किलोमीटर ऊपर स्थित इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) धरती की शानदार तस्‍वीरों का सोर्स रहा है। यहां पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री अक्‍सर पृथ्‍वी को कैमरे में कैद करते हैं, जिससे हमें नई चीजें देखने को मिलती हैं। ऐसी ही एक तस्‍वीर को ISS पर मौजूद एक अंतरिक्ष यात्री ने कैप्‍चर किया, जिसमें 2 विचित्र तरह की नीली रोशनी दिखाई देती हैं। धरती पर एक जगह इतने बड़े दायरे में नीली रोशनी का क्‍या मतलब है? वैज्ञानिकों की मानें, तो इसकी वजह प्राकृतिक है।   

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, इस तस्‍वीर को पिछले साल ‘एक्‍सपीडिशन 66' के एक सदस्‍य ने कैप्‍चर किया था। उस वक्‍त इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन दक्षिण चीन सागर के ऊपर से गुजरा था। इस तस्‍वीर को नासा (Nasa) की अर्थ ऑब्जर्वेटरी ने इस साल 9 अक्टूबर को ऑनलाइन रिलीज किया था।

बताया जाता है कि फोटो के निचले हिस्‍से में दिखाई दे रही नीली रोशनी थाइलैंड की खाड़ी में बिजली चमकने की वजह से नजर आई। आमतौर पर इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से बिजली को देखना मुमकिन नहीं होता, क्योंकि वो बादलों से ढके होते हैं। लेकिन यह बिजली थोड़ा हटकर चमकी, जिसके इस तरह का नजारा बन गया। 

वहीं, तस्‍वीर के टॉप राइट में दिख रही नीली रोशनी चंद्रमा से विकृत रोशनी की वजह से है। दरअसल, यह तो हम जानते ही हैं कि चंद्रमा की अपनी कोई रोशनी नहीं होती। रात में वह हमें चमकता हुआ इसलिए दिखता है, क्‍योंकि उस पर सूर्य की रोशनी पड़ रही होती है। सूर्य की रोशनी जब चंद्रमा से होते हुए हमारे ग्रह के वायुमंडल से गुजरती है, तो वह उसी नीली बूंदों में बदल देती है। यही प्रभाव इस बात को भी बताता है कि दिन में हमें आसमान नीला क्‍यों दिखाई देता है। 
Advertisement

इसके अलावा तस्‍वीर में थाईलैंड से आने वाली कृत्रिम रोशनी का एक चमकता हुआ जाल भी दिखाई दे रहा है। इसके अलावा तस्‍वीर में चमक रही लाइट वियतनाम और चीन के दक्षिणी क्षेत्र हैनान द्वीप से है। हालांकि इनका सोर्स क्‍या है, यह साफ पता नहीं चलता। इसकी वजह बादल हैं। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से ली गई यह तस्‍वीर हमारी पृथ्‍वी की विशालता के बारे में भी बताती है। साथ रात में चमकते देशों के विकास की झलक भी देती है। ऐसी तस्‍वीरें बेहद खास होती हैं, क्‍योंकि इन्‍हें दोबारा कैप्‍चर कर पाना मुमकिन नहीं होता। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.