• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 6.6 करोड़ साल पहले Asteroid की टक्‍कर से कैसे मर गए डायनासोर, स्‍टडी में खुलासा! जानें

6.6 करोड़ साल पहले Asteroid की टक्‍कर से कैसे मर गए डायनासोर, स्‍टडी में खुलासा! जानें

एक जीवाश्‍म स्‍थल (fossil site) पर मिले पार्टिकल्‍स को स्‍टडी करने के बाद वैज्ञानिकों ने यह बात कही है।

6.6 करोड़ साल पहले Asteroid की टक्‍कर से कैसे मर गए डायनासोर, स्‍टडी में खुलासा! जानें

Photo Credit: Unsplash

अनुमान है कि एस्‍टरॉयड की टक्‍कर से निकली महीन सिलिकेट की धूल कम से कम 15 साल तक हमारे में वायुमंडल में रही होगी।

ख़ास बातें
  • डायनासोरों के विनाश से जुड़ी नई स्‍टडी
  • एस्‍टरॉयड की टक्‍कर से पृथ्‍वी पर छा गई थीं धूल भरी सर्दियां
  • इसने डायनासारों का वजूद खत्‍म कर दिया
विज्ञापन
How Asteroid Killed Dinosaurs : करीब 6.6 करोड़ साल पहले हमारी पृथ्‍वी से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था। वर्षों से वैज्ञानिक इस बात पर सहमत रहे हैं। लेकिन विनाश का दायरा कितना बड़ा था, यह बहस का विषय रहा है। कहा जाता है कि माउंट एवरेस्ट से भी बड़े एक एस्‍टरॉयड के पृथ्वी से टकराने के कारण धरती से डायनासोरों समेत तीन चौथाई जीव-जंतु खत्‍म हो गए थे। अब एक नई रिसर्च में कहा गया है कि एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने पर धूल का जो गुबार फैला, उसने पृथ्‍वी को लंबी सर्दियों में धकेल दिया। 

एक जीवाश्‍म स्‍थल (fossil site) पर मिले पार्टिकल्‍स को स्‍टडी करने के बाद वैज्ञानिकों ने यह बात कही है। इससे पहले भी एक थ्‍योरी में कहा गया था कि एस्‍टरॉयड की टक्‍कर से निकले सल्‍फर और जंगल की आग के धुएं ने आसमान को घेर लिया। इस वजह से पृथ्‍वी कई वर्षों के लिए अंधेरे में डूब गई।   

नई स्‍टडी नेचर जियोसाइंस जर्नल में पब्लिश हुई है। इसमें कहा गया है कि एस्‍टरॉयड की टक्‍कर से निकली महीन सिलिकेट की धूल कम से कम 15 साल तक हमारे में वायुमंडल में रही होगी और ग्‍लोबल टेंपरेचर 15 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया होगा। 

जिन पार्टिकल्‍स के हवाले से वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं, वो अमेरिका के नॉर्थ डकोटा में टैनिस जीवाश्म स्थल पर पाए गए थे। स्‍टडी के अनुसार धूल के जिन कणों ने पृथ्‍वी को घेरा, वह 0.8 से 8.0 माइक्रोमीटर्स के थे। रिसर्चर्स का कहना है कि 15 साल तक हमारे वायुमंडल में बने रहने के लिए धूल के ये कण बिलकुल परफेक्‍ट हैं। 

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि एस्‍टरॉयड के टकराने से पृथ्‍वी के वायुमंडल में जो तबाही आई, उसमें 75 फीसदी धूल थी। 24 फीसदी सल्‍फर था। उस धूल में एक फीसदी कालिख भी थी। अनुमान है कि उस धूल ने कम से कम एक साल तक पौधों में प्रकाश संश्‍लेषण (photosynthesis) की प्रक्रिया को बंद कर दिया होगा। इसने जीव-जंतुओं के लिए भोजन खत्‍म कर दिया। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »