अंतरिक्ष से पृथ्‍वी पर कैसे लौटते हैं एस्‍ट्रोनॉट, देखें यह लेटेस्‍ट Video

Astronauts return to Earth Video : शेनझोउ 17 मिशन के तहत गए अंतरिक्ष यात्रियों ने लगभग 9 घंटे की यात्रा के बाद एक पैराशूट की मदद से धरती पर लैंड किया।

अंतरिक्ष से पृथ्‍वी पर कैसे लौटते हैं एस्‍ट्रोनॉट, देखें यह लेटेस्‍ट Video

Photo Credit: @thinking_panda

शेनझोउ 17 स्‍पेसक्राफ्ट को पिछले साल 25 अक्‍टूबर को लॉन्ग मार्च 2F (Long March 2F) रॉकेट की मदद से लॉन्‍च किया गया था।

ख़ास बातें
  • तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री लौटे पृथ्‍वी पर
  • 6 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद किया लैंड
  • सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा वीडियो
विज्ञापन
चीन का स्‍पेस स्‍टेशन अब ऑपरेशनल है और वहां अंतरिक्ष यात्रियों की एक टीम हमेशा तैनात रहती है। मंगलवार को तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री 6 महीने बाद स्‍पेस से पृथ्‍वी पर लौट आए। शेनझोउ 17 (Shenzhou 17) मिशन के तहत गए अंतरिक्ष यात्रियों ने लगभग 9 घंटे की यात्रा के बाद एक पैराशूट की मदद से धरती पर लैंड किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। चीन की स्‍पेस एजेंसी शिन्‍हुआ ने बताया है कि चालक दल के सभी तीन मेंबर्स- तांग होंगबो, तांग शेंगजी और जियांग शिनलिन स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

शेनझोउ 17 स्‍पेसक्राफ्ट को पिछले साल 25 अक्‍टूबर को लॉन्ग मार्च 2F (Long March 2F) रॉकेट की मदद से लॉन्‍च किया गया था। वह साढ़े 6 घंटे का सफर करके तियांगोंग (Tiangong) स्‍पेस स्‍टेशन पहुंचा था। स्‍पेसडॉटकॉम ने बताया है कि शेनझोउ 17 मिशन का हिस्‍सा रहे अंतरिक्ष यात्री, तियांगोंग स्‍टेशन पर पहुंचे सबसे कम उम्र के अंतरिक्ष यात्री थे। मिशन की लॉन्चिंग के दिन तांग होंगबो 48 साल के थे। तांग शेंगजी 34 साल के थे और जियांग 35 साल के थे। 
 

इन वैज्ञानिकों ने पृथ्‍वी की निचली कक्षा में 6 महीने बिताए। कई साइंस एक्‍सपेरिमेंट किए। दो स्‍पेसवॉक भी कीं। अंतरिक्ष यात्रियों ने तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन के सोलर एैरे को भी ठी‍क किया। माइक्रोमेटोरॉयड हमलों में सोलर पैनल खराब हो गए थे। 
 

क्‍या है तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन? 

यह स्‍पेस स्‍टेशन पृथ्‍वी से 340 से 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। साल 2021 में पहली बार तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल पहुंचा था, जिसने वहां 90 दिन बिताए थे। तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन एक 55 मीटर लंबा स्‍टेशन है। इसका वजन 77 टन है। यह अमेरिका और रूस के दबदबे वाले इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से 20 फीसदी बड़ा है। इस स्‍पेस स्‍टेशन पर भी कई प्रयोग किए जा रहे हैं। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी कम से कम एक दशक तक इस स्‍पेस स्‍टेशन को ऑपरेट करना चाहती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »