• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 50 हजार किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर आ रहा 3400 फीट का ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड

50 हजार किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर आ रहा 3400 फीट का ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने बताया है कि इस विशालकाय एस्‍टरॉयड का नाम 1989 JA है।

50 हजार किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर आ रहा 3400 फीट का ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड

इसे अपोलो कैटिगरी के एस्‍टरॉयड के रूप में क्‍लासिफाइड किया गया है।

ख़ास बातें
  • यह एस्‍टरॉयड दुबई स्थित बुर्ज खलीफा से दोगुना बड़ा है
  • 40 लाख 24 हजार 182 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा एस्‍टरॉयड
  • इस एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से सुरक्षित गुजरने की संभावना है
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी ने एक एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी की ओर आने की जानकारी दी है। बताया है कि 3,400 फीट चौड़ा एक विशाल एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। अभी इसकी रफ्तार 47,196 किलोमीटर प्रति घंटा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 27 मई को पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इससे पहले 15 मई को रिसर्चर्स ने 1,600 फीट चौड़े एस्‍टरॉयड के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि वह पृथ्वी के करीब नहीं आया। लेकिन इस रिपोर्ट ने अलर्ट कर दिया है, क्‍योंकि इसका साइज पिछले एस्‍टरॉयड का दोगुना है। इसे संभावित खतरनाक की कै‍टिगरी में रखा गया है। 

जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने बताया है कि इस विशालकाय एस्‍टरॉयड का नाम 1989 JA है। इसका आकार 3,400 फीट है यानी यह 1.8 किलोमीटर चौड़ा है। इसे अपोलो कैटिगरी के एस्‍टरॉयड के रूप में क्‍लासिफाइड किया गया है। इसे और आसानी से समझना हो तो पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा एस्‍टरॉयड दुबई स्थित बुर्ज खलीफा से दोगुना बड़ा है। 

हालांकि बहुत ज्‍यादा चिंत‍ित होने की बात नहीं है। रिपोर्टों में बताया गया है कि जब यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब भी इसके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी 40 लाख 24 हजार 182 किलोमीटर होगी। इसके 27 मई को पृथ्‍वी के करीब आने का अनुमान है, लेकिन यह तारीख बदल सकती है, अगर एस्‍टरॉयड के आने की रफ्तार तेज हो जाती है। अपोलो कैटिगरी के इस एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से सुरक्षित गुजरने की संभावना है। माना जा रहा है कि इसका कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। 

अपोलो कैटिगरी में आने वाले एस्‍टरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरते हैं और इनका आकार भी बड़ा होता है। माना जाता है कि इनके पृथ्‍वी से टकराने की स्थिति में बहुत ज्‍यादा नुकसान हो सकता है। रिपोर्टों के अनुसार इस नजारे को दूरबीन के जरिए देखा जा सकेगा। दोबारा ऐसी घटना साल 2029 में देखने को मिलेगी। 

इससे पहले मार्च महीने में करीब 1.3 किलोमीटर आकार का एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब से गुजरा था। 138971 (2001 CB21) नाम के इस एस्‍टरॉयड को भी संभावित खतरनाक माना गया था। यह 4.5 मिलियन की दूरी से पृथ्‍वी के पास से गुजरा था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »