• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Haven 1 Space Station: अंतरिक्ष में होगा लग्जरी होटल जैसा स्पेस स्टेशन! जिम, प्राइवेट रूम भी होंगे, देखें वीडियो

Haven-1 Space Station: अंतरिक्ष में होगा लग्जरी होटल जैसा स्पेस स्टेशन! जिम, प्राइवेट रूम भी होंगे, देखें वीडियो

स्पेस स्टेशन की लंबाई 10.1 मीटर और चौड़ाई 3.8 मीटर होगी।

Haven-1 Space Station: अंतरिक्ष में होगा लग्जरी होटल जैसा स्पेस स्टेशन! जिम, प्राइवेट रूम भी होंगे, देखें वीडियो

Haven-1 दुनिया का पहला कमर्शियल स्पेस स्टेशन होगा

ख़ास बातें
  • इसमें भीतर ही फिटनेस सिस्टम यानी जिम भी होगा।
  • एंटरटेनमेंट सिस्टम से लैस प्राइवेट रूम भी बनाए जाएंगे।
  • खिड़की से पृथ्वी का शानदार नजारा देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
अंतरिक्ष में सैर करना अब धीरे-धीरे आसान होता जा रहा है। हाल ही में दुनिया का पहला कमर्शियल स्पेस मिशन लॉन्च किया गया था जो बेहद सफल रहा। वर्तमान में अमेरिकी स्पेस एजेंसी और सहयोगी एजेंसियों द्वारा मिलकर बनाया गया इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ही इकलौत स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में मौजूद है। लेकिन इसे 2030 तक डी-ऑर्बिट कर दिया जाएगा। लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं होती। अब दुनियाभर में कई कंपनियां नए स्पेस स्टेशन बनाने की तैयारी में हैं। ऐसा ही एक नाम है VAST एयरोस्पेस कंपनी का जो जल्द ही अपना कमर्शियल और आलीशान स्पेस स्टेशन Haven-1 बनाने की तैयारी में है। 

यह दुनिया का पहला कमर्शियल स्पेस स्टेशन होगा यानी आम लोग भी यहां जाकर रुक सकते हैं और अंतरिक्ष का अनुभव ले सकते हैं। VAST एक प्राइवेट एयरोस्पेस कंपनी है, जो साल 2025 में अपना स्पेस स्टेशन Haven-1 लॉन्च करने का दावा कर रही है। एक प्रेस रिलीज के जरिए कंपनी ने इसका डिजाइन भी पेश किया है। कंपनी ने अपने X हैंडल पर भी स्पेस स्टेशन के फाइनल डिजाइन को शेयर किया है। 

VAST का यह स्पेस स्टेशन भीतर से बहुत आलीशान है जिसके तीन वीडियो कंपनी ने जारी किए हैं। यह किसी आलीशान होटल जैसा दिखता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्पेस स्टेशन को एलन मस्क की कंपनी SpaceX के साथ मिलकर लॉन्च किया जाएगा। SpaceX के फाल्कन-9 रॉकेट का इस्तेमाल इसके लॉन्च में किया जाएगा। कहा जा रहा है कि पहले मिशन में 4 अंतरिक्ष यात्री इसमें शामिल होंगे और वे 30 दिनों के लिए Haven-1 के अंदर समय बिताएंगे। 
उपलब्ध जानकारी के अनुसार स्पेस स्टेशन की लंबाई 10.1 मीटर और चौड़ाई 3.8 मीटर होगी। स्पेस स्टेशन में एक डेक बनाया जाएगा जिसमें खिड़की से पृथ्वी का शानदार नजारा देखा जा सकेगा। इसमें यात्री आराम से सो भी सकेंगे और जोरी ग्रेविटी में भी उन्हें परेशानी नहीं होगी। 

इसमें भीतर ही फिटनेस सिस्टम यानी जिम भी होगा। इसके साथ ही एंटरटेनमेंट सिस्टम से लैस प्राइवेट रूम भी बनाए जाएंगे। नासा के अंतरिक्ष यात्री एंड्रयू फ्युस्टेल ने इस स्पेस स्टेशन के अंदरुनी डिजाइन को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  5. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  6. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  7. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  8. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  9. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  10. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »