• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 245 अरब रुपये का दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट नहीं उड़ा पाए Elon Musk! 20 अप्रैल को फ‍िर करेंगे कोशिश

245 अरब रुपये का दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट नहीं उड़ा पाए Elon Musk! 20 अप्रैल को फ‍िर करेंगे कोशिश

SpaceX Starship : अब स्‍पेसएक्‍स की ओर से बताया गया है कि कंपनी आगामी 20 अप्रैल को दोबारा स्‍टारशिप वीकल को लॉन्‍च करने की कोशिश करेगी।

245 अरब रुपये का दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट नहीं उड़ा पाए Elon Musk! 20 अप्रैल को फ‍िर करेंगे कोशिश

Photo Credit: SpaceX

SpaceX Starship : माना जाता है कि स्‍टारशिप रॉकेट के जरिए ही एक दिन इंसान, मंगल ग्रह तक का सफर तय करेगा।

ख़ास बातें
  • सोमवार को आखिरी समय में टाला गया स्‍टारशिप का परीक्षण
  • अब गुुरुवार को स्‍पेसएक्‍स इस रॉकेट को लॉन्‍च करेगी
  • पूरी दुनिया की निगाहें इस लॉन्‍च टेस्‍ट पर टिकी हुई हैं
विज्ञापन
एलन मस्‍क (Elon Musk) की स्‍पेस कंपनी ‘स्‍पेसएक्‍स' (SpaceX) के स्टारशिप (Starship) वीकल लॉन्‍च टेस्‍ट को कल शाम आखिरी वक्‍त में टाल दिया गया। करीब 245 अरब रुपये की लागत वाला दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट अपने परीक्षण की उड़ान नहीं भर सका। बताया जा रहा है कि स्‍टारशिप रॉकेट के फर्स्‍ट स्‍टेज, जिसे सुपर हैवी बूस्‍टर कहते हैं, उसमें प्रेशरराइजेशन सिस्‍टम के साथ समस्‍या आ गई। लॉन्‍च से ठीक पहले आई इस समस्‍या की वजह से आखिरी मिनटों में उड़ान को टालना पड़ा। अब एक अपडेट में स्‍पेसएक्‍स की ओर से बताया गया है कि कंपनी आगामी 20 अप्रैल को दोबारा स्‍टारशिप वीकल को लॉन्‍च करने की कोशिश करेगी।   
 

स्‍पेसएक्‍स के मुताबिक, गुरुवार को 62 मिनट की लॉन्‍च विंडो भारतीय समय के अनुसार, शाम 6:58 बजे खुलेगी। देखना होगा कि उस दिन स्‍पेसएक्‍स को मिशन में कामयाबी मिलती है या नहीं। लॉन्‍च टेस्‍ट सफल होता है, तो यह स्‍पेस सेक्‍टर के लिए बहुत बड़ी बात होगी। माना जाता है कि स्‍टारशिप रॉकेट के जरिए ही एक दिन इंसान, मंगल ग्रह तक का सफर तय करेगा। एलन मस्‍क पहले ही कह चुके हैं कि लॉन्च के दौरान स्टारशिप में विस्फोट होने की 50 फीसदी संभावना है। उन्‍होंने कहा था कि लॉन्च 'उबाऊ नहीं होगा।
 

सोमवार को जब स्‍पेसएक्‍स, स्‍टारशिप रॉकेट के लॉन्‍च की कोशिश कर रही थी, तब लाखों लोग मिशन को ऑनलाइन स्‍ट्रीम कर रहे थे। स्‍पेसएक्‍स के यूट्यूब चैनल पर आखिरी मिनटों में 10 लाख से ज्‍यादा दर्शक ऑनलाइन थे। एकदम आखिर में स्‍पेसएक्‍स की ओर से बताया गया कि वह आज लॉन्‍च नहीं करने जा रही और नई तारीख जल्‍द शेयर की जाएगी। 

स्टारशिप एक रीयूजेबल रॉकेट है। इसके मुख्‍य रूप से दो भाग हैं। पहला है- पैसेंजर कैरी सेक्‍शन यानी जिसमें यात्री रहेंगे, जबकि दूसरा है- सुपर हैवी रॉकेट बूस्‍टर। स्‍टारशिप और बूस्‍टर को मिलाकर इसकी लंबाई 394 फीट (120 मीटर) है। जबकि वजन 50 लाख किलोग्राम है। जानकारी के अनुसार, स्टारशिप रॉकेट 1.6 करोड़ पाउंड (70 मेगान्यूटन) का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम है। यह नासा के स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट से लगभग दोगुना अधिक है। 

गुरुवार को होने वाले लॉन्‍च टेस्‍ट के दौरान रॉकेट के उड़ान भरने के करीब 8 मिनट बाद ‘सुपर हेवी बूस्टर' स्‍टारशिप से अलग हो जाएगा। वह लॉन्‍च साइट से 20 मील दूर समुद्र में गिरेगा। वहीं, स्टारशिप रॉकेट की उड़ान जारी रहेगी। करीब 90 मिनट की स्‍पेसफ्लाइट हवाई द्वीप में काउई से लगभग 60 मील उत्तर-पश्चिम में प्रशांत महासागर में लैंड करेगी। अगर लॉन्‍च कामयाब होता है, तो स्‍टारशिप अकेला रॉकेट नहीं होगा। कंपनी ऐसे कई रॉकेट बनाने की योजना पर काम कर रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »