• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • ई सिगरेट हेल्‍थ को नहीं पहुंचातीं नुकसान, यह गलतफहमी दूर कीजिए, जानें क्‍या कह रही रिसर्च

ई-सिगरेट हेल्‍थ को नहीं पहुंचातीं नुकसान, यह गलतफहमी दूर कीजिए, जानें क्‍या कह रही रिसर्च

E-cigarette : रिसर्चर्स ने शोध में पाया कि तंबाकू सिगरेट स्‍मोक करने वाले और ई-सिगरेट पीने दोनों तरह के लोगों की रक्‍त वाहिकाओं (blood vessels) में सूजन बढ़ रही थी।

ई-सिगरेट हेल्‍थ को नहीं पहुंचातीं नुकसान, यह गलतफहमी दूर कीजिए, जानें क्‍या कह रही रिसर्च

E-cigarette : रिसर्च इस नतीजे पर पहुंची हैं कि ई-सिगरेट के भी नुकसान हैं और इसे पीने से स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़े खतरे बढ़ जाते हैं।

ख़ास बातें
  • ऐसे लोग ब्‍लड क्‍लॉट के हाई-रिस्‍क में हैं
  • ऐसे लोगों की रक्‍त वाहिकाएं कम एक्‍सपेंड हो रही थीं
  • 120 लोगों पर किया गया शोध
विज्ञापन
हम सभी यह जानते और समझते हैं कि तंबाकू प्रोडक्‍ट्स का धूम्रपान (Smoking) स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक है। सरकारी प्रचार-प्रसार ने यह बात घर-घर तक पहुंचाई है। इसके बावजूद धूम्रपान करने वाले आदत से बाज नहीं आते। बदलते वक्‍त के साथ कुछ लोगों ने इसका विकल्‍प निकाल लिया, लेकिन धूम्रपान करना नहीं छोड़ा। विकल्‍प बनी हैं, ई-सिगरेट (e-cigarette) युवाओं और महिलाओं के बीच खूब लोकप्रिय हैं। ई-सिगरेट इस्‍तेमाल करने वाले लोग और बाकी अन्‍य भी यही सोचते हैं कि इसके साइड इफेक्‍ट्स नहीं हैं। ई-सिरगेट हमारे स्‍वास्‍थ्‍य को कोई नुकसान नहीं पहुंचातीं, यह भम्र दिमाग से निकालने का समय आ गया है। एक रिसर्च में बताया गया है कि ई-सिगरेट की वजह से भी हेल्‍थ रिस्‍क बढ़ जाते हैं।   

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से जुड़े डॉ. मैथ्यू स्प्रिंगर (Matthew Springer) के नेतृत्व में यह स्‍टडी की गई है। कैलिफोर्निया के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की ओर से फंड किए गए रिसर्चर्स की टीम ने ई-सिगरेट से होने वाले नुकसान का पता लगाया है। टीम ने 21 से 50 आयु वर्ग के 120 लोगों को अपने शोध में शामिल किया। इनमें से 42 लोग नियमि‍त रूप से ई-सिगरेट पीते थे। 28 लोग तंबाकू सिगरेट पीते थे, जबकि 50 लोग सिगरेट नहीं पीते थे। 

रिसर्चर्स ने शोध में पाया कि तंबाकू सिगरेट स्‍मोक करने वाले और ई-सिगरेट पीने दोनों तरह के लोगों की रक्‍त वाहिकाओं (blood vessels) में सूजन बढ़ रही थी। ये लोग ब्‍लड क्‍लॉट के हाई-रिस्‍क में थे। रक्‍त वाहिकाओं के फंक्‍शन को मापने के लिए रिसर्चर्स ने अल्‍ट्रासाउंड की मदद ली औेर सिगरेट नहीं पीने वालों की रक्‍त वाहिकाओं की तुलना तंबाकू सिगरेट और ई-सिगरेट पीने वालों की रक्‍त वाहिकाओं से की। पता चला की धूम्रपान करने वालों की रक्‍त वाहिकाएं कम एक्‍सपेंड हो रही थीं। 

कुल मिलाकर रिसर्च इस नतीजे पर पहुंची हैं कि ई-सिगरेट के भी नुकसान हैं और इसे पीने से स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़े खतरे बढ़ जाते हैं। स्‍टडी में शामिल हुए ज्‍यादा लोग ई-सिगरेट के पहले के मॉडलों का इस्‍तेमाल कर रहे थे। रिसर्चर्स का कहना है कि ई-सिगरेट का स्‍वास्‍थ्‍य पर और कितना असर पड़ता है, यह समझने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है। ई-सिगरेट पीने वाले ऐसे लोगों को भी परखने की जरूरत है, जो मार्केट में पॉपुलर मॉडल यूज कर रहे हैं।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »