अंगूठे वाली डॉल्‍फ‍िन दिखी ग्रीस में, वैज्ञानिक हैरान! जानें पूरा मामला

डॉल्‍फ‍िन के फ्लिपर्स (मछली के पंख) पर हुक के आकार के अंगूठे हैं।

अंगूठे वाली डॉल्‍फ‍िन दिखी ग्रीस में, वैज्ञानिक हैरान! जानें पूरा मामला

फ्लिपर्स के असामान्‍य आकार के बावजूद डॉल्‍फ‍िन के तैरने की रफ्तार पर कोई प्रभाव नहीं था। (सांकेतिक तस्‍वीर)

ख़ास बातें
  • ग्रीस ने नजर आई अनोखी डॉल्‍फ‍िन
  • डॉल्‍फ‍िन के फ्लिपर्स पर हुक के आकार के अंगूठे
  • डॉल्‍फ‍िन की सेहत पर कोई प्रभाव नहीं है उसका
विज्ञापन
Strange Dolphin : वैज्ञानिकों ने एक अजीब डॉल्‍फ‍िन को देखा है। ग्रीस में कोरिंथ की खाड़ी में यह डॉल्‍फ‍िन दिखाई दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, उस डॉल्‍फ‍िन के फ्लिपर्स (मछली के पंख) पर हुक के आकार के अंगूठे हैं। बताया जाता है कि पेलागोस सीटेसियन रिसर्च इंस्टीट्यूट (Pelagos Cetacean Research Institute) के रिसर्चर्स को एक सर्वे के दौरान दो बार वह डॉल्‍फ‍िन दिखाई दी। फ्लिपर्स के असामान्‍य आकार के बावजूद डॉल्‍फ‍िन के तैरने की रफ्तार पर कोई प्रभाव नहीं था। वह अपनी बॉडी के बाकी हिस्‍सों से तालमेल बना रही थी और छलांग लगाने का काम भी बिना किसी परेशानी के कर रही थी। 

रिपोर्ट में अलेक्जेंड्रोस फ्रांत्जि‍स नाम के साइंटिस्‍ट का हवाला दिया गया है। उनके मुताबिक, पहली बार ऐसी डॉल्‍फ‍िन दिखाई दी है। जिस इलाके में अनोखी डॉल्‍फ‍िन को देखा गया, वहां वैज्ञानिक बीते करीब 30 साल से सर्वे कर रहे हैं। वैज्ञानिकों की टीम ने अंगूठे वाली उस डॉल्फिन की फोटो भी खींची। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरिंथ की खाड़ी में 1300 डॉल्‍फ‍िन हैं, लेकिन अनोखे फ्ल‍िपर वाली डॉल्‍फ‍िन एक ही है। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि डॉल्‍फ‍िन की यह कंडीशन कोई बीमारी जैसी नहीं दिखती। संभवत- उसके जीन्‍स के कारण फ्लिपर पर अंगूठे उभरे हैं।  

कोरिंथ की खाड़ी में कई प्रजातियों वाली डॉल्‍फ‍िन रहती हैं। लेकिन फ्लिपर में अंगूठे वाली डॉल्‍फ‍िन एक ही है। खास बात है कि डॉल्‍फ‍िन के बाएं और दाएं दोनों ही फ्लिपर्स में अंगूठे हैं। अन्‍य वैज्ञानिकों का भी मानना है कि यह कोई आनुवंशिक गड़बड़ी है। 

डॉल्‍फ‍िन की मौजूदगी दुनियाभर के साफ पानी वाले इलाकों में देखने को मिलती है। भारत में भी गंगा नदी में इनकी मौजूदगी है। एक डॉल्‍फ‍िन साइज में 4 फीट से लेकर 30 फीट तक हो सकती है। गंगा में मिलने वाली डॉल्‍फ‍िन को सरकार ने राष्‍ट्रीय जलीय जीव घोषित किया हुआ है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

प्रेम त्रिपाठी

प्रेम त्रिपाठी Gadgets 360 में चीफ सब एडिटर हैं। 10 साल प्रिंट मीडिया ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Anniversary Sale: रियलमी फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, 5 हजार तक हुए सस्ते
  2. Vivo के T4 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, डिस्काउंट ऑफर्स
  3. बिटकॉइन में हुई रिकवरी, 94,900 डॉलर से ज्यादा का प्राइस
  4. OnePlus Nord CE 5 फोन 7100mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च! कंपनी Lite वेरिएंट को कर सकती है स्किप
  5. Meizu Note 16 के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  6. स्लो WiFi और कमजोर सिग्नल का आसान इलाज, ये रहे 5 आसान हैक्स
  7. ZTE U60 Pro पॉकेट साइज 5G हॉटस्पॉट लॉन्च, 10000mAh बैटरी के साथ बन जाएगा पावर बैंक, जानें फीचर्स
  8. iQOO Z10 Turbo, Turbo Pro फोन 50MP कैमरा, 7620mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  9. OnePlus 13R के साथ 5499 रुपये के Buds 3 बिलकुल फ्री, 3 हजार का डिस्काउंट अलग से
  10. CMF Buds 2a, Buds 2 और Buds 2 Plus लॉन्च, 14 घंटे चलेगी बैटरी नहीं रहेगी बार बार चार्ज करने की टेंशन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »