• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अंतरिक्ष से पृथ्‍वी पर आ रहे थे चीनी एस्‍ट्रोनॉट, पैराशूट में हो गया छेद, फ‍िर क्‍या हुआ? जानें

अंतरिक्ष से पृथ्‍वी पर आ रहे थे चीनी एस्‍ट्रोनॉट, पैराशूट में हो गया छेद, फ‍िर क्‍या हुआ? जानें

यह दल करीब 5 महीने अंतरिक्ष में बिताकर पृथ्‍वी पर लौट रहा था।

अंतरिक्ष से पृथ्‍वी पर आ रहे थे चीनी एस्‍ट्रोनॉट, पैराशूट में हो गया छेद, फ‍िर क्‍या हुआ? जानें

Photo Credit: CCTV

सभी तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन से धरती पर आ रहे थे।

ख़ास बातें
  • चीनी यात्रियों का दल लौटा अंतरिक्ष से
  • उनके पैराशूट में हो गया छेद
  • लेकिन सभी यात्री सकुुशल लौट आए स्‍पेस से
विज्ञापन
चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बड़ा हादसा होने से टल गया। उनकी जान भी जा सकती थी। हुआ यूं कि चीन के शेनझोउ 16 (Shenzhou 16) दल के एस्‍ट्रोनॉट जिस रिटर्न कैप्सूल के पैराशूट में सवार होकर पृथ्‍वी पर आ रहे थे, उसमें छेद हो गया। इसके बावजूद सभी सुरक्षित तरीके से लैंड कर गए। यह दल करीब 5 महीने अंतरिक्ष में बिताकर पृथ्‍वी पर लौट रहा था। सभी तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन से धरती पर आ रहे थे। खास यह है कि चीन का सरकारी मीडिया एस्‍ट्रोनॉट्स की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्‍ट कर रहा था। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, चाइना सेंट्रल टेलीविजन पर 30 अक्टूबर को शेनझोउ 16 दल के पृथ्‍वी पर आने का टेलीकास्‍ट हो रहा था। बताया जाता है कि कुछ वीडियो फुटेज में पैराशूट में हुआ छेद दिखाई दे रहा था। कैप्‍सूल के अंदर शेनझोउ 16 मिशन कमांडर जिंग हैपेंग और चालक दल के उनके सहयोगी ‘झू यांगझू' और ‘गुई हाइचाओ' थे। 

बताया जाता है कि पैराशूट में इतना बड़ा छेद इससे पहले दिखाई नहीं दिया था। हालांकि इससे मिशन में कोई रुकावट नहीं आई। बताया जाता है कि कैप्‍सूल सुरक्षित तरीके से इनर मंगोलिया के गोबी रेगिस्तान में डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर उतरा। 

रिपोर्टों के अनुसार, इस तरह के मिशन में अगर पैराशूट काम ना करे, तब भी क्रू मेंबर्स के पास बचने के लिए बैकअप होता है। उनके पास एक बैकअप पैराशूट होता है, जो किसी भी आपात स्थिति में खुद काम करने लगता है। हालांकि चीन की ओर से ऐसे किसी मामले की ऑफ‍िशियल जानकारी अबतक नहीं दी गई है। 

चीन ने जिस चुनौती का सामना किया, उससे दुनिया के बाकी देश भी जूझ चुके हैं। साल 1967 में हुई एक घटना के दौरान सोवियत यूनियन का सोयुज 1 मिशन इसी तरह की पेचीदगी से जूझा था। इस वजह से उसके एक एस्‍ट्रोनॉट को जान गंवानी पड़ी थी। एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स को भी ऐसी चुनौतियां झेलनी पड़ी हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »