बिल्ली पालने वाले सावधान! बर्ड फ्लू का हो सकता है खतरा- स्टडी

स्टडी में कहा गया है कि बिल्लियां बर्ड फ्लू के फैलने का साधन बन सकती हैं

बिल्ली पालने वाले सावधान! बर्ड फ्लू का हो सकता है खतरा- स्टडी

Photo Credit: Adobe Stock

नई स्टडी बिल्लियों से होने वाले खतरे के बारे में चेताती है।

ख़ास बातें
  • बिल्लियां बर्ड फ्लू के फैलने का साधन बन सकती हैं
  • अन्य जानवरों के विपरीत बिल्लियों में दो रिसेप्टर्स होते हैं
  • इनसे बर्ड फ्लू वायरस और मौसमी फ्लू वायरस आसानी से अटैच हो सकते हैं
विज्ञापन
बिल्ली पालना बहुत से लोगों को पसंद होता है। घरों में पालतू बिल्लियां अक्सर देखने में आती हैं। लेकिन एक नई स्टडी बिल्लियों से होने वाले खतरे के बारे में चेताती है। स्टडी में कहा गया है कि बिल्लियां बर्ड फ्लू के फैलने का साधन बन सकती हैं, जिसने पिछले ढाई सालों से अमेरिका में पॉल्ट्री फार्मों को तबाह कर रखा है। इसलिए बिल्लियां पालने वालों को इस खबर को जरूर पढ़ना चाहिए। 

एवियन इन्फ्लूएंजा के एक घातक प्रकार को H5N1 के रूप में जाना जाता है। H5N1 बीते कुछ समय में 10 करोड़ से ज्यादा पक्षियों की मौत का कारण बन चुका है। हालांकि यह मनुष्यों में आसानी से नहीं फैलता है फिर भी वैज्ञानिकों ने इसे लेकर एक चेतावनी जारी की है। स्टडी को Taylor and Francis में प्रकाशित किया गया है। स्टडी कहती है कि बिल्ली में आने के बाद अगर H5N1 वायरस में दो म्यूटेशन भी हो जाते हैं तो यह आसानी से मनुष्यों में फैल सकता है। 

इस साल अप्रैल में एक South Dakota रेजिडेंस में 10 बिल्लियां मर गईं। शोधकर्ताओं ने इनकी बॉडी का विश्लेषण किया और पाया कि इनमें श्वसन और तंत्रिका संबंधी समस्याओं के लक्षण थे। इसके बारे में जब आगे शोध किया गया तो पाया कि बिल्लियों में पाया गया वायरस लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित एक डेयरी फार्म में मवेशियों में पाए गए वायरस से काफी मिलता-जुलता था। बिल्लियों के पास पक्षियों के पंखों की मौजूदगी से संकेत मिला कि उन्होंने संभवतः जंगली पक्षियों को खाया होगा, जो फार्म से वायरस लेकर आए थे।

स्टडी में पाया गया कि अन्य जानवरों के विपरीत बिल्लियों में दो रिसेप्टर्स होते हैं जिनसे बर्ड फ्लू वायरस और मौसमी फ्लू वायरस आसानी से अटैच हो सकते हैं। फ्लू सीजन में तेजी से इस बात की आशंका बन जाती है कि बिल्लियाँ एक साथ H5N1 और मौसमी फ्लू वायरस से संक्रमित हो सकती हैं। इसके परिणामस्वरूप होने वाले म्यूटेशन से बिल्लियाँ, जो अक्सर मनुष्यों के आसपास रहती हैं, बर्ड फ्लू वायरस को फैला सकती हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च
  2. WWDC 2026: जाने कैसे देखें लाइव स्ट्रीम, Apple के इस इवेंट में होगी ये घोषणाएं
  3. 5200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Infinix Smart 20 लॉन्च, जानें क्या है खास
  4. Google Photos में फोटो Unblur का कैसे करें उपयोग, ये है आसान तरीका
  5. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro हो रहे 10 जून को लॉन्च, अभी जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon Mega Deal Days: स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट
  7. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  8. Xiaomi 17T vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  10. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »