• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!

IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!

IND vs ZIM टी20 सीरीज में सबकी नजरें कप्तान श्रेयस अय्यर पर टिकी रहेंगीं।

IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!

Photo Credit: BCCI

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों वाली टी20 सीरीज की शुरुआत आज से होने जा रही है।

ख़ास बातें
  • मैच गुरूवार, 23 जुलाई 2026 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
  • पहले टी20 मैच का सीधा प्रसारण Zee Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
  • पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony Liv) पर अब नहीं होगी।
विज्ञापन

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों वाली टी20 सीरीज की शुरुआत आज से होने जा रही है। आज यानी 23 जुलाई, गुरुवार से यह सीरीज शुरू होने जा रही है। भारतीय टीम के सितारे इन दिनों गरदिश में हैं, क्योंकि टीम पहले आयरलैंड से सीरीज हारी, और फिर जिम्बाब्वे से भी वह सीरीज में मात खा गई। ऐसे में जिम्बाब्वे को हराकर फॉर्म में वापसी करने का यह बेहतर मौका भारतीय टीम के लिए हो सकता है। 

IND vs ZIM टी20 सीरीज में सबकी नजरें कप्तान श्रेयस अय्यर पर टिकी रहेंगीं। उनके नेतृत्व में टीम इस सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है, यह देखने वाली बात होगी। वहीं, जिम्बाब्वे के पास भी मौका होगा कि वह भारत जैसी टीम को हराकर विश्व टी20 क्रिकेट रैंकिंग में सुधार करे। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में यह मैच खेला जाएगा। IND vs ZIM टी20 सीरीज के सभी मैच आप अपने घर बैठे लाइव देख सकते हैं। टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर यह मैच फ्री देखा जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे। 

IND vs ZIM T20I मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच गुरूवार, 23 जुलाई 2026 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। 

IND vs ZIM T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 4.30PM बजे से शुरू होगा। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 4.00PM बजे होगा।

IND vs ZIM T20I मैच टीवी पर कैसे देखें?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच का सीधा प्रसारण Zee Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। 

IND vs ZIM T20I कहां देखें फ्री?

भारत-जिम्बाब्वे पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony Liv) पर अब नहीं होगी। अगर आप इस मैच को फ्री में देखना चाहते हैं तो DD Sports पर लाइव टेलीकास्ट होगा। डीडी डिश के माध्यम से इसे बिल्कुल फ्री में देखा जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »