3 साल की देरी के बाद Boeing की अंतरिक्ष की दौड़ कल सुबह, लॉन्‍च होगा स्टारलाइनर, ऐसे देखें लाइव इवेंट

मिशन सफल हुआ तो बोइंग को जेटलाइनर बिजनेस में आ रहे संकट से निपटने में आसानी होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मई 2022 13:11 IST
ख़ास बातें
  • CST-100 स्टारलाइनर को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन के लिए लॉन्‍च किया जाना है
  • यह एक मानव रहित लॉन्‍च होगा, जिससे फ्यूचर मिशन की राह आगे बढ़ेगी
  • लॉन्‍च का वक्‍त भारतीय समय के मुताबिक, 20 मई सुबह 4:24 बजे है

मिशन के तहत स्टारलाइनर शुक्रवार को अंतरिक्ष स्टेशन पर डॉक करने की कोशिश करेगा और पृथ्वी पर लौटने से पहले ऑर्बिटल आउटपोस्‍ट पर समय बिताएगा।

अमेरिकी एयरोस्‍पेस की दौड़ में कई प्राइवेट कंपनियां मुकाबला कर रही हैं। इनमें बोइंग (Boeing) भी शामिल है, जो एक मानव रहित अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल की टेस्टिंग करने और स्‍पेस सेक्‍टर में अपनी प्रतिष्‍ठा को बेहतर बनाने में लगी है। बीते दिनों हमने आपको बताया था कि 19 मई को CST-100 स्टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन के लिए लॉन्‍च किया जाना है। नासा के अंतरिक्ष यात्रियों और अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बोइंग का स्टारलाइनर स्‍पेस कैप्सूल, इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के लिए अपने मानव रहित लॉन्‍च के लिए तैयार है। यह लॉन्‍च काफी वक्‍त से पेंडिंग है, जिसका फायदा एलन मस्‍क के स्‍पेस वेंचर स्‍पेसएक्‍स को हुआ है। लॉन्‍च का वक्‍त भारतीय समय के मुताबिक, 20 मई सुबह 4:24 बजे है। 


Advertisement

गमड्रॉप के आकार वाले बोइंग सीएसटी-100 स्टारलाइनर कैप्सूल को साल 2019 में लॉन्‍च किया जाना था, लेकिन इसका सॉफ्टवेयर फेल होने से ऐसा नहीं हो सका। पिछले साल बोइंग और उसकी सहयोगी एयरोजेट के बीच स्‍टारलाइनर के प्रोपल्‍शन सिस्‍टम को लेकर टकराव हुआ था। इस वजह से जुलाई 2021 की टेस्‍ट फ्लाइट को भी कैंसल करना पड़ा था। दोनों कंपनियों ने  इसके लिए एक-दूसरे को जिम्‍मेदार बताया था। 

बहरहाल, फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्टारलाइनर एक बार फ‍िर लॉन्‍च होने के लिए तैयार है। इस लॉन्‍च के जरिए बोइंग यह दिखाना चाहती है कि उसका स्‍पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सुरक्षि‍त है। मिशन सफल हुआ तो बोइंग को जेटलाइनर बिजनेस में आ रहे संकट से निपटने में आसानी होगी।  
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर भविष्य में स्टारलाइनर की पहली चालक दल से लैस उड़ान का हिस्‍सा हो सकते हैं। हालांकि यह तभी मुमकिन होगा, अगर आज होने वाला मिशन सफल रहता है। नासा की स्‍पेस ऑपरेशंस चीफ कैथी लाइडर्स ने कहा कि हमारी टीम इसके लिए तैयार होने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। स्टारलाइनर फ्लाइट एक टेस्‍ट मिशन है। उन्‍होंने कहा कि हमने 2019 के पहले अनक्रूड डेमो से बहुत कुछ सीखा है। 
Advertisement

इस मिशन के तहत स्टारलाइनर शुक्रवार को अंतरिक्ष स्टेशन पर डॉक करने की कोशिश करेगा और पृथ्वी पर लौटने से पहले ऑर्बिटल आउटपोस्‍ट पर समय बिताएगा। अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो स्टारलाइनर आने वाले समय में अंतरिक्ष यात्रियों के अपने पहले दल को उड़ा सकता है। हालांकि नासा के अधिकारियों ने कहा है कि इसमें देर हो सकती है। 

इस मिशन में देरी से बोइंग पर 4,622 करोड़ रुपये की एक्‍स्‍ट्रा कॉस्‍ट आई है। मिशन के जरिए बोइंग अपनी प्रतिद्वंद्वी स्पेसएक्स को सीधी चुनौती देना चाहती है। हालांकि अभी वह इस दौड़ में पीछे दिखाई दे रही है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.