• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Jupiter : सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह पर दिखे नीले, सफेद, भूरे बादल… क्‍या है इसकी वजह? जानें

Jupiter : सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह पर दिखे नीले, सफेद, भूरे बादल… क्‍या है इसकी वजह? जानें

Jupiter : ग्रह पर कोई ठोस सतह नहीं होने से बृहस्‍पति पर तूफान कई वर्षों और दशकों तक रह सकते हैं।

Jupiter : सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह पर दिखे नीले, सफेद, भूरे बादल… क्‍या है इसकी वजह? जानें

Photo Credit: Nasa

यह तस्‍वीर नासा के जूनाे स्‍पेसक्राफ्ट (Juno Mission) की मदद से सामने आई है।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने शेयर की तस्‍वीर
  • सबसे बड़े ग्रह बृृहस्‍पति पर तूफान की तस्‍वीर
  • अलग-अलग रंग के दिखाई दिए बादल
विज्ञापन
हमारे सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्‍पति (Jupiter) पर हमेशा से वैज्ञानिकों की नजर रही है। इस गैसीय ग्रह पर ऐसे तूफान मौजूद हैं, जो वहां कई वर्षों से हैं। ऐसे ही एक तूफान की तस्‍वीर बीते दिनों सामने आई थी। अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने बृहस्‍पति पर तूफानी मौसम की नई इमेज को शेयर किया है। अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट (Nasa Instagram) पर नासा ने लिखा, ‘बृहस्पति पर तूफान- यह हमारे सूर्य से पांचवां ग्रह है। नासा ने लिखा कि ग्रह पर कोई ठोस सतह नहीं होने से बृहस्‍पति पर तूफान कई वर्षों और दशकों तक रह सकते हैं। इसकी वजह से वहां 643 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्‍यादा स्‍पीड से हवाएं चलती हैं। 

यह तस्‍वीर नासा के जूनाे स्‍पेसक्राफ्ट (Juno Mission) की मदद से सामने आई है। बताया जाता है कि जूनो, बृहस्‍पति ग्रह से करीब 13 हजार किलोमीटर दूर था, जब उसने जेट स्‍ट्रीम के विशाल बादलों को कैप्‍चर किया। जेट स्‍ट्रीम में अमोनिया और पानी शामिल हैं। तस्‍वीर में बृहस्पति ग्रह के वायुमंडल में नीले, सफेद और भूरे बादलों वाले तूफानों को देखा जा सकता है। इस तस्‍वीर को अबतक करीब 3 लाख लाइक्‍स और ढेरों कमेंट मिले हैं। एक यूजर ने तस्‍वीर को पेंटिंग बताया। 
 


पिछले महीने नासा ने बृहस्‍पति ग्रह पर एक ‘रेड स्‍पॉट' को भी कैप्‍चर किया था। वह लाल धब्‍बा एक तूफान है, जो बीते 350 साल से बृहस्‍पति ग्रह पर बना हुआ है। उस तूफान के बारे में सबसे पहले पता सन 1979 में चला था। Voyager स्पेसक्राफ्ट ने रेड स्‍पॉट को देखा था। तब से वह तूफान छोटा हो रहा है। 

उसकी ऊंचाई और चौड़ाई दोनों में कमी देखी गई है। द ग्रेट रेड स्‍पॉट (The Great Red Spot) पृथ्‍वी से दोगुना बड़ा है। यह तूफान बृहस्‍पति ग्रह के बादलों के नीचे लगभग 300 किमी तक मौजूद है। बृहस्‍पति पर ठोस जमीन नहीं होने के कारण तूफान कमजोर नहीं पड़ रहा। यहां लगभग 643 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से हवाएं चल सकती हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »