• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • आप सिगरेट पीते हैं, पर खुश हैं, आपका दोस्‍त सिगरेट नहीं पीता, पर नाखुश है, तो जानिए किसकी उम्र ज्‍यादा कम होगी?

आप सिगरेट पीते हैं, पर खुश हैं, आपका दोस्‍त सिगरेट नहीं पीता, पर नाखुश है, तो जानिए किसकी उम्र ज्‍यादा कम होगी?

Research : करीब 12 हजार चीनी युवाओं के डेटा से पता चला है कि खराब मानसिक स्थिति जैसे- अकेलापन, निराशा और बेचैनी भरी नींद महसूस करना इंसान के औसत जीवनकाल से डेढ़ साल तक घटा सकता है।

आप सिगरेट पीते हैं, पर खुश हैं, आपका दोस्‍त सिगरेट नहीं पीता, पर नाखुश है, तो जानिए किसकी उम्र ज्‍यादा कम होगी?

Photo Credit: unsplash

चीन और अमेरिका के वैज्ञानिकों की टीम ने एक नई AI ‘एजिंग क्‍लॉक’ की जांच करते हुए यह शोध किया है।

ख़ास बातें
  • 12 हजार चीनी युवाओं के डेटा से मिली जानकारी
  • अमेरिका चीन के रिसर्चर्स ने की स्‍टडी
  • नाखुश रहने से जैविक लाइफ पर पड़ता है अधिक असर
विज्ञापन
इस बात में कोई शक नहीं कि सिगरेट पीना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक होता है। एक सिगरेट इंसान की जिंदगी के 11 मिनट तक कम सकती है। लेकिन एक चीज ऐसी है, जो सिगरेट से भी ज्‍यादा नुकसानदेह है और इसकी वजह से हमारे जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि नाखुशी (Unhappiness) आपकी जिंदगी को धूम्रपान से होने वाले नुकसान से भी ज्यादा छोटा कर सकती है। करीब 12 हजार चीनी युवाओं के डेटा से पता चला है कि खराब मानसिक स्थिति जैसे- अकेलापन, निराशा और बेचैनी भरी नींद महसूस करना इंसान के औसत जीवनकाल से डेढ़ साल तक घटा सकता है। 

हमारे बड़े-बुजुर्ग कह गए हैं कि चिंता, चिता के सामन है, लेकिन दौड़भाग भरी जिंदगी, काम के तनाव और कई निजी वजहों से आजकल लोग परेशान होते ही हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य। लोग अपनी फ‍िटनेस पर तो ध्‍यान देते हैं, लेकिन मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सजगता बहुत कम है। 

चीन और अमेरिका के वैज्ञानिकों की टीम ने एक नई AI ‘एजिंग क्‍लॉक' की जांच करते हुए यह शोध किया है। स्‍टडी के प्रमुख लेखक डॉ फेडर गल्किन ने कहा कि 'स्ट्रोक, लिवर, फेफड़ों की बीमारियां और धूम्रपान करने वाले लोगों की उम्र तेजी से बढ़ती है, लेकिन हमारी स्‍टडी बताती है कि कमजोर मानसिक स्थिति वाले लोग भी तेजी से बूढ़े होते हैं। 

उन्‍होंने कहा कि निराशा से भरे, दुखी और अकेला महसूस करने वालों की जैविक उम्र धूम्रपान करने वालों से ज्‍यादा तेजी से बढ़ती है। रिसर्च में सामने आया है कि स्‍मोकिंग करने वालों उम्र 1.25 साल तक कम हो जाती है, जबकि मनोवैज्ञानिक कारणों से जिंदगी के 1.65 साल तक घट जाते हैं। यानी स्‍मोकिंग से ज्‍यादा खतरनाक हो सकता है आपका खराब मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य।  

रिसर्चर्स का कहना है कि सिंगल और ग्रामीण परिवेश में रहने से भी जीवनकाल पर असर पड़ता है, लेकिन इसका प्रभाव बहुत कम है। स्‍टडी की सह लेखक और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में न्यूरोसाइंटिस्ट मैनुअल फारिया ने कहा कि मानसिक और मनोसामाजिक स्थितियां हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बेहद जरूरी हैं, इसके बावजूद मॉडर्न हेल्‍थकेयर में इनका वजूद काफी हद तक कम हो गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि उम्र बढ़ने से जुड़े अध्ययनों के दौरान मनोवैज्ञानिक घटकों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »