• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • स्‍टाफ के साथ खराब व्‍यवहार, वाइट हाउस के टॉप साइंस एडवाइजर ने दिया इस्‍तीफा

स्‍टाफ के साथ खराब व्‍यवहार, वाइट हाउस के टॉप साइंस एडवाइजर ने दिया इस्‍तीफा

इससे पहले सोमवार को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने लैंडर के साथ उनके काम और ऑफ‍िस मैनेजमेंट को लेकर मुलाकात की थी।

स्‍टाफ के साथ खराब व्‍यवहार, वाइट हाउस के टॉप साइंस एडवाइजर ने दिया इस्‍तीफा

मामले की जांच के बाद वाइट हाउस के सीनियर अधिकारियों ने डॉ लैंडर को बताया था कि उनका व्यवहार अनुचित था।

ख़ास बातें
  • बाइडन प्रशासन में कैबिनेट लेवल का पहला बड़ा इस्‍तीफा है यह
  • अपने कर्मचारियों को धमकाया था एरिक लैंडर ने
  • हालांकि राष्‍ट्रपति ने उन्‍हें इस्‍तीफा देने के लिए नहीं कहा था
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के टॉप साइंस एडवाइजर एरिक लैंडर (Eric Lander) ने इस्तीफा दे दिया है। वाइट हाउस को उसकी इंटरनल जांच में इस बात के सबूत मिले कि एरिक ने अपने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया था। एरिक लैंडर का इस्‍तीफा बाइडन प्रशासन में कैबिनेट लेवल का पहला बड़ा इस्‍तीफा है। पिछले साल हुए एक इंटरनल रिव्‍यू में इस बात का सबूत मिला कि साइंस एंड टेक्‍नॉलजी पॉलिसी ऑफ‍िस के डायरेक्‍टर और बाइडन के साइंस एडवाइजर लैंडर ने अपने कर्मचारियों को धमकाया और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। 

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एरिक लैंडर के व्‍यवहार के लिए वाइट हाउस ने उन्‍हें फटकार लगाते हुए काम पर बने रहने का संकेत दिया था। हालांकि अब उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया है। 

प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने कहा कि जो बाइडन ने एरिक लैंडर का इस्‍तीफा ले लिया है। साथ ही महामारी, कैंसर मूनशॉट, जलवायु परिवर्तन और अन्य कामों के लिए उनका आभार जताया है। अपने इस्‍तीफे में लैंडर ने कहा कि  जिस तरह से मैंने उनसे बात की, उससे मैं तबाह हो गया हूं। मैंने उन्‍हें चोट पहुंचाई है। अब मेरी भूमिका को प्रभावी ढंग से जारी रखना संभव नहीं है। वाइट हाउस ने बताया है कि राष्‍ट्रपति बाइडन ने एरिक लैंडर से इस्‍तीफा देने के लिए नहीं कहा था। 

इससे पहले सोमवार को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने लैंडर के साथ उनके काम और ऑफ‍िस मैनेजमेंट को लेकर मुलाकात की थी। हालांकि संकेत दिया था कि उन्हें नौकरी में रहने की अनुमति दी जाएगी। मामले की जांच के बाद वाइट हाउस के सीनियर अधिकारियों ने डॉ लैंडर को बताया था कि उनका व्यवहार अनुचित था। उन्‍हें अपने व्‍यवहार में सुधार की जरूरत है। प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने कहा कि राष्ट्रपति अपनी उम्‍मीदों को लेकर हम सभी के साथ स्पष्ट रहे हैं। उनका रुख साफ है कि उन्हें और उनके कर्मचारियों को एक सम्मानजनक काम का माहौल कैसे बनाना चाहिए।

पिछले शुक्रवार को एरिक लैंडर ने अपने ऑफ‍िस कर्मचारियों से माफी मांगी थी। उन्‍होंने स्वीकार किया कि उन्‍होंने अपने सहयोगियों से अपमानजनक तरीके से बात की। उन्होंने कहा था कि मुझे अपने व्‍यवहार के लिए गहरा दुख है। मैं विशेष रूप से उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं, जिनके साथ मैंने खराब व्यवहार किया या उस समय जो लोग वहां मौजूद थे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »