इस देश में आसमान हुआ हरा, युवक ने बनाया वीडियो, जानें पूरा मामला

Aurora Video : विन्‍सेंट ने यह नजारा आइसलैंड के सबसे बड़े शहर और राजधानी रिक्जेविक (Reykjavík) के करीब से कैप्‍चर किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जनवरी 2023 13:13 IST
ख़ास बातें
  • आईसलैंड के आसमान में दिखा नजारा
  • युवक ने वीडियो रिकॉर्ड किया
  • टाइमलैप्‍स वीडियो काफी दिलचस्‍प है

Aurora Video : वैज्ञानिक यह मानते आए हैं कि ऑरोरा तब बनते हैं, जब सौर हवाएं पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से इंटरेक्‍ट करती हैं।

Photo Credit: @Vincent_Ledvina

आपने ऑरोरा (aurora) के बारे में सुना है? यह आकाश में दिखाई देने वाली खूबसूरत प्राकृतिक रोशनी है। रात के वक्‍त आमतौर पर नॉर्थ और साउथ पोल्‍स के पास ऑरोरा देखने को मिलते हैं। वैज्ञानिक यह मानते आए हैं कि ऑरोरा तब बनते हैं, जब सौर हवाएं पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से इंटरेक्‍ट करती हैं। हालांकि ऐसा दूसरे ग्रहों पर भी होता है। हाल में एक स्‍टूडेंट ने ऐसा ऑरोरा देखा, जो अनोखा था। विन्‍सेंट लेडविना नाम के स्‍टूडेंट अलास्का से आइसलैंड के सफर पर थे। 13 जनवरी की रात उन्‍होंने हरे रंग का ऑरोरा देखा। 

विन्‍सेंट ने यह नजारा आइसलैंड के सबसे बड़े शहर और राजधानी रिक्जेविक (Reykjavík) के करीब से कैप्‍चर किया। विन्‍सेंट की ऑरोरा में काफी दिलचस्‍पी है। अपने ट्विटर अकाउंट पर विन्‍सेंट खुद को ऑरोरा चेजर बताते हैं और टाइमलैप्‍स एस्‍ट्रो फाेटोग्राफर के रूप में परिचित कराते हैं। 

विन्‍सेंट ने 23 सेकंड का एक वीडियो भी शेयर किया है। यह वीडियो दांतो तले उंगली दबाने जैसा है। हरे रंग का आकाश देखना ही अपने आप में अद्भुत है। बर्फीले मौसम के बीच जब ऑरोरा चमकता है जमीन पर मौजूद बर्फ भी हरे रंग की दिखाई देने लगती है। 
 

विन्‍सेंट के वीडियो को देखकर पता चलता है कि उन्‍होंने इसे तैयार करने में कितनी मेहनत की होगी। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा कि यह हमारी आइसलैंड यात्रा का एकदम सही समापन था। मेरे दोस्त जिन्होंने कभी ऑरोरा नहीं देखा था, उन्‍हें तो एक ट्रीट मिल गई। अब वो समझ गए हैं कि मैं ऑरोरा के लिए इतना जुनूनी क्‍यों हूं। 
Advertisement

गौरतलब है कि हमारा सूर्य अपने 11 साल के चक्र से गुजर रहा है। इस वजह से वह बहुत ज्‍यादा एक्टिव फेज में है। सूर्य में हो रही हलचलों की वजह से पृथ्‍वी को सोलर फ्लेयर, कोरोनल मास इजेक्‍शन (CME) जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही शानदार ऑरोरा भी पृथ्‍वी पर दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर लाल और नारंगी रंग के ऑरोरा ज्‍यादा दिखाई देते हैं। हरे रंग का ऑरोरा देखना वाकई में दिलचस्‍प है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ब्रह्मांड का सबसे पुराना पता अब मिला, NASA के टेलीस्कोप ने बदली यूनिवर्स की समझ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X2 में मिल सकती है 7.69 इंच फोल्डिंग स्क्रीन, जल्द होगा लॉन्च
  2. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा iPhone 17 Pro Max जैसा कलर, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. गुजरात के स्कूलों, अस्पतालों और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट, सरकार और Starlink में साझेदारी
  4. BSNL के परफॉर्मेंस  में हुआ सुधार, कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 9.20 करोड़ से ज्यादा
  5. iPhone 17e Launch: किस दिन लॉन्च होगा 'किफायती' iPhone और क्या होगी कीमत? यहां जानें सब कुछ
  6. Poco X8 Pro में हो सकता है 6.5 इंच डिस्प्ले, दक्षिण कोरिया में मिला RRA सर्टिफिकेशन
  7. boAt Chrome Iris Launched: स्लीप ट्रैकिंग, फीमेल वेलनेस और SpO2 मॉनिटरिंग के साथ नई स्मार्टवॉच लॉन्च
  8. Itel A100 भारत में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड जैसी ड्यूरेबिलिटी, जानें फीचर्स
  9. XElectron iProjector 3 Plus लॉन्च, घर पर देगा सिनेमा का अनुभव, गजब हैं स्मार्ट फीचर्स
  10. बजट 5G स्मार्टफोन का जलवा, 2025 में 1900% से ज्यादा बढ़ी बिक्री, जानें क्या है वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.