सावधान! ताजमहल से ऊंचा Asteroid आ रहा धरती के करीब, अगर हुई टक्‍कर…

आज पृथ्‍वी के करीब आ रहे एस्‍टरॉयड हैं- (2024 LY2) और (2024 NH).

सावधान! ताजमहल से ऊंचा Asteroid आ रहा धरती के करीब, अगर हुई टक्‍कर…
ख़ास बातें
  • दो एस्‍टरॉयड आ रहे हैं पृथ्‍वी के करीब
  • एक की ऊंचाई है ताजमहल से भी ज्‍यादा
  • हालांकि इनके पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं
विज्ञापन
Asteroids hurtling towards earth : हमारी पृथ्‍वी को हर पल अंतरिक्ष से आने वाली मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। एस्‍टरॉयड भी ऐसी ही एक मुसीबत हैं। जब भी ये पृथ्‍वी के करीब आते हैं, वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ जाती है। माना जाता है कि करोड़ों साल पहले इस ग्रह से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विशान से हुआ था। दुनियाभर की स्‍पेस एजेंसियां, टेलीस्‍कोप एस्‍टरॉयड्स पर नजर बनाकर रखते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दो एस्‍टरॉयड की जानकारी दी है, जो आज हमारे ग्रह के सबसे करीब होंगे। इनमें से एक की ऊंचाई तो ताजमहल से भी ज्‍यादा है।    

नासा जेपीएल के अनुसार, आज पृथ्‍वी के करीब आ रहे एस्‍टरॉयड हैं- (2024 LY2) और (2024 NH). जैसाकि नाम से ही पता चलता है दोनों एस्‍टरॉयड को इसी साल खोजा गया है। (2024 LY2) का आकार लगभग 88 मीटर है। यह किसी बिल्डिंग के साइज का हो सकता है, जो ताजमहल से ऊंचा है। (2024 NH) का आकार 28 मीटर के लगभग है। 

(2024 LY2) के बारे में अनुमान है कि जब यह पृथ्‍वी के करीब आएगा, तब दोनों के बीच दूरी 45 लाख 87 हजार 454 किलोमीटर रह जाएगी। नासा ने इस एस्‍टरॉयड को पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक माना है। अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी का कहना है कि वह बारीकी से इस एस्‍टरॉयड के रास्‍ते को देख रही है। 

(2024 LY2) थोड़ा छोटा है, फ‍िर भी इसका साइज एक एयरोप्‍लेन जितना है। यह 50 लाख 38 हजार 865 किलोमीटर की दूरी से गुजर सकता है। अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी के अनुसार, दोनों ही एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन इन्‍हें तब तक मॉनिटर किया जाएगा, जब तक ये पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चले जाते। एक रिपोर्ट के अनुसार, 18 जुलाई तक नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी 13 लाख 85 हजार 226 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुकी है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »