30 हजार Km की स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर आ रही एक आफत, Nasa ने बताया ‘खतरनाक’

Asteroid : एस्‍टरॉयड ‘2022 UV20’ की रफ्तार 30 हजार 303 किलोमीटर प्रति घंटा है। 64 फुट की स्‍पेस रॉक जब हमारे ग्रह के नजदीक पहुंचेगी, तब दोनों के बीच दूरी महज 29 लाख किलोमीटर रह जाएगी।

30 हजार Km की स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर आ रही एक आफत, Nasa ने बताया ‘खतरनाक’

वैज्ञानिक इसे तब तक मॉनिटर करते रहेंगे, जब तक यह पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चला जाता।

ख़ास बातें
  • यह हमारे ग्रह के काफी नजदीक से गुजर रहा है
  • इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक’ की कैटिगरी में रखा गया है
  • दिशा बदली, तो पृथ्‍वी को नुकसान पहुंचा सकते हैं एस्‍टरॉयड
विज्ञापन
एस्‍टरॉयड्स (Asteroid) का पृथ्‍वी के करीब आना जारी है। एक के बाद एक ‘चट्टानी आफतें' अंतरिक्ष में अपना सफर तय करते हुए हमारे ग्रह के करीब आ रही हैं। आज एक और एस्‍टरॉयड हमारे नजदीक आ रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने बताया है कि ‘एस्‍टरॉयड 2022 UV20' आज पृथ्‍वी के करीब से गुजरेगा। यह, एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप का हिस्सा है। सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में इसे लगभग 617 दिन लगते हैं। सूर्य से इसकी अधिकतम दूरी 28.8 करोड़ किलोमीटर और निकटतम दूरी 13.6 करोड़ किलोमीटर है।

जानकारी के अनुसार, एस्‍टरॉयड ‘2022 UV20' की रफ्तार 30 हजार 303 किलोमीटर प्रति घंटा है। 64 फुट की स्‍पेस रॉक जब हमारे ग्रह के नजदीक पहुंचेगी, तब दोनों के बीच दूरी महज 29 लाख किलोमीटर रह जाएगी। हालांकि यह एस्‍टरॉयड हमारे लिए किसी तरह का खतरा नहीं बनने वाला, फ‍िर भी इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा गया है। इसकी वजह दूरी है। यह हमारे ग्रह के काफी नजदीक से गुजर रहा है। 

हालांकि वैज्ञानिक इसे तब तक मॉनिटर करते रहेंगे, जब तक यह पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चल जाता। ऐसा इसलिए क्‍योंकि एस्‍टरॉयड की दिशा में होने वाला बदलाव इसे पृथ्‍वी की ओर ला सकता है। एस्‍टरॉयड अगर पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो धरती पर बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। माना जाता है कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का विनाश भी एक एस्‍टरॉयड के टकराने के कारण हुआ था। 

एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। आज जो एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरने वाला है, उसकी खोज इसी साल हुई है। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से जो चट्टानी अवशेष बचे रहे गए, वही एस्‍टरॉयड हैं। 

ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मुख्‍य एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं, जो मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है। इनका साइज 10 मीटर से 530 किलोमीटर तक हो सकता है। अबतक खोजे गए सभी एस्‍टरॉयड का कुल द्रव्‍यमान पृथ्‍वी के चंद्रमा से कम है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »