• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Asteroid Alert! 38 हजार Km की स्‍पीड से धरती के करीब आ रही अंतरिक्ष चट्टान, जानें इसके बारे में

Asteroid Alert! 38 हजार Km की स्‍पीड से धरती के करीब आ रही अंतरिक्ष चट्टान, जानें इसके बारे में

इस एस्‍टरॉयड को इसी साल नवंबर में खोजा गया है। अपोलो ग्रुप से जुड़ा यह एस्‍टरॉयड सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 1176 दिन लगाता है।

Asteroid Alert! 38 हजार Km की स्‍पीड से धरती के करीब आ रही अंतरिक्ष चट्टान, जानें इसके बारे में

ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ड में परिक्रमा करते हैं, लेकिन कई एस्‍टरॉयड की कक्षाएं ऐसी होती हैं, जो पृथ्‍वी के पास से गुजरती हैं।

ख़ास बातें
  • कल शनिवार को पृथ्‍वी के करीब आएगा एस्‍टरॉयड
  • अगर कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो बड़ी तबाही हो सकती है
  • वैज्ञानिक एस्‍टरॉयड्स को लगतार मॉॉनिटर करते रहते हैं
विज्ञापन
अंतरिक्ष में लाखों की संख्‍या में एस्‍टरॉयड्स (Asteroids) घूम रहे हैं। जिस तरह हमारे सौरमंडल के सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड्स भी सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं। इसी प्रक्रिया में कई एस्‍टरॉयड्स पृथ्‍वी के बेहद नजदीक से गुजरते हैं। वैज्ञानिक इन्‍हें तब तक मॉनिटर करते हैं, जब तक एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से दूर नहीं चला जाता। अगर कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो बड़ी तबाही हो सकती है। कल यानी शनिवार को एक एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा, जिस वजह से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने एक अलर्ट जारी किया है। 

नासा ने एस्‍टरॉयड 2022 WU11 (Asteroid 2022 WU11) के बारे में यह अलर्ट जारी किया है। 98 फीट चौंड़ा यह एस्‍टरॉयड एक विमान के आकार का है। जब यह पृथ्‍वी के सबसे नजदीक पहुंचेगा, तब दोनों के बीच दूरी सिर्फ 44 लाख किलोमीटर रह जाएगी। दिलचस्‍प यह है कि एस्‍टरॉयड 2022 WU11 करीब 38 हजार 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह के पास आ रहा है। 

जानकारी के अनुसार, इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा गया है, जो भी एस्‍टरॉयड, पृथ्‍वी के 80 लाख किलेामीटर के दायरे में आता है, उसे “खतरनाक” की कैटिगरी में रखकर मॉनिटर किया जाता है। इस एस्‍टरॉयड को इसी साल नवंबर में खोजा गया है। अपोलो ग्रुप से जुड़ा यह एस्‍टरॉयड सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 1176 दिन लगाता है। तब सूर्य से इसकी अधिकतम दूरी 51 करोड़ 30 लाख किलोमीटर और नजदीकी दूरी 13 करोड़ 90 लाख किलोमीटर होती है। 

जब भी एस्‍टरॉयड, पृथ्‍वी के करीब आते हैं, तो वैज्ञानिक इनके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी को देखते हैं। इसके लिए सैटेलाइट और रडार की मदद ली जाती है। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ड में परिक्रमा करते हैं, लेकिन कई एस्‍टरॉयड की कक्षाएं ऐसी होती हैं, जो पृथ्‍वी के पास से गुजरती हैं। पृथ्वी के कक्षीय पथ को पार करने वाले एस्‍टरॉयड को अर्थ-क्रॉसर्स के रूप में जाना जाता है।

ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड का आकार अनियमित होता है। कुछ गोलाकार होते हैं, तो कई अंडाकार। कुछ एस्‍टरॉयड ऐसे भी हैं, जिनका अपना चंद्रमा है। कई के दो चंद्रमा भी हैं। वैज्ञानिकों ने डबल और ट्रिपल एस्‍टरॉयड सिस्‍टम की खोज भी की है, जिनमें ये चट्टानें एक-दूसरे के चारों ओर घूमती रहती हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  3. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  5. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  6. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  7. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
  9. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  10. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »