• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 56880km की स्‍पीड से 90 हाथियों जितना बड़ा Asteroid आ रहा पृथ्‍वी के करीब, क्‍या मचा देगा तबाही?

56880km की स्‍पीड से 90 हाथियों जितना बड़ा Asteroid आ रहा पृथ्‍वी के करीब, क्‍या मचा देगा तबाही?

Asteroid : कई बार एस्‍टरॉयड का पता इसलिए देर से चलता है, क्‍योंकि वो सूर्य की तेज रोशनी में ‘छुपकर’ आगे बढ़ रहे होते हैं।

56880km की स्‍पीड से 90 हाथियों जितना बड़ा Asteroid आ रहा पृथ्‍वी के करीब, क्‍या मचा देगा तबाही?

Asteroid : अगर कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो हमारे ग्रह पर बड़ी तबाही ला सकता है।

ख़ास बातें
  • 6 अप्रैल को पृथ्‍वी के करीब आएगा यह एस्‍टरॉयड
  • इस पिछले महीने ही खोजा गया है
  • आकार में बड़ा है एस्‍टरॉयड, तेजी से आ रहा करीब
विज्ञापन
एस्‍टरॉयड्स (Asteroids) वो चट्टानी आफतें हैं, जिन पर दुनियाभर की स्‍पेस एजेंसियां निगाह बनाए रखती हैं। इसके बावजूद कई एस्‍टरॉयड का पता एकदम आखिर में चलता है, जब वो पृथ्‍वी के करीब आने वाले होते हैं। ऐसा ही एक एस्‍टरॉयड हमारी धरती के करीब आ रहा है और 6 अप्रैल को चिंता की वजह बन सकता है। आकार में 90 हाथियों जितना बड़ा यह एस्‍टरॉयड 16 मार्च 2023 को खोजा गया है। नाम है- (2023 FM)। इसे पृथ्‍वी के लिए ‘संभावित रूप से खतरनाक' माना गया है। 

माइनरप्लेनेटसेंटर के आंकड़े बताते हैं कि एस्‍टरॉयड 2023 एफएम हमारी पृथ्‍वी की ओर 15.8 किमी/सेकंड की तेज से रफ्तार से बढ़ रहा है। यानी यह 56880 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से आ रहा है। इसका ऊंचाई 85 से 270 मीटर के बीच हो सकती है। इतनी बड़ी चट्टान होने के बावजूद वैज्ञानिक इस एस्‍टरॉयड को देर से खोज पाए। इसके मार्ग का पता भी हाल ही में चला है। 

रिपोर्टों के अनुसार, कई बार एस्‍टरॉयड का पता इसलिए देर से चलता है, क्‍योंकि वो सूर्य की तेज रोशनी में ‘छुपकर' आगे बढ़ रहे होते हैं और सैटेलाइट या रडार की पकड़ में नहीं आ पाते। एस्‍टरॉयड चिंता की वजह इसलिए बनते हैं, क्‍योंकि इनकी दिशा बदल सकती है। अगर कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो हमारे ग्रह पर बड़ी तबाही ला सकता है। माना जाता है कि करोड़ों साल पहले धरती से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था। 

एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है। हमारे सौर मंडल के सभी ग्रहों के तरह ये भी सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं। माना जाता है कि लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन के दौरान जो चट्टानी अवशेष बचे रह गए, वही एस्‍टरॉयड हैं। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मुख्‍य एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं, जो मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है। इनका साइज 10 मीटर से 530 किलोमीटर तक हो सकता है। 

पृथ्‍वी के करीब आने पर वैज्ञानिक एस्‍टरॉयड और पृथ्‍वी के बीच की दूरी को देखते हैं। इसके लिए सैटेलाइट और रडार की मदद ली जाती है। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ड में परिक्रमा करते हैं, लेकिन कई एस्‍टरॉयड की कक्षाएं ऐसी होती हैं, जो पृथ्‍वी के पास से गुजरती हैं। पृथ्वी के कक्षीय पथ को पार करने वाले एस्‍टरॉयड को अर्थ-क्रॉसर्स के रूप में जाना जाता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »