83 हजार Km की स्‍पीड से एयरोप्‍लेन जितना बड़ा एस्‍टरॉयड आ रहा पृथ्‍वी के करीब, क्‍या होगा?

एक बार फ‍िर से एयरोप्‍लेन जितना बड़ा एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। इसका नाम है- 2025 AY2।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 15:16 IST
ख़ास बातें
  • पृथ्‍वी के करीब आ रहा एस्‍टरॉयड
  • एयरोप्‍लेन जितना बड़ा है साइज
  • पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं

यह 220 फीट बड़ा है और 83 हजार 788 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है।

Asteroid : हमारी पृथ्‍वी हर रोज एस्‍टरॉयड का सामना कर रही है। अलग-अलग साइज के एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब से गुजर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ने नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की है। एक बार फ‍िर से एयरोप्‍लेन जितना बड़ा एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। इसका नाम है- 2025 AY2। नाम से पता चल जाता है कि एस्‍टरॉयड को इसी साल खोजा गया है। नासा के अनुसार, यह 220 फीट बड़ा है और 83 हजार 788 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि आज यह धरती के करीब से गुजरेगा। तब दोनों के बीच दूरी 67 लाख 90 हजार किलोमीटर रह जाएगी। 

67.90 लाख किलोमीटर की दूरी वैसे तो बहुत अधिक होती है, लेकिन अंतरिक्ष की विशालता के आगे यह बहुत कम है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) उन सभी एस्‍टरॉयड को पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक मानती है जो 80 लाख किलोमीटर या उससे भी कम दूरी से पृथ्‍वी के करीब से गुजरते हैं। 

इस एस्‍टरॉयड का पता नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी ने लगाया है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि एस्‍टरॉयड की वजह से पृथ्‍वी को कोई नुकसान नहीं होगा। पर वैज्ञानिक आखिरी वक्‍त तक इस चट्टानी आफत को मॉनिटर करेंगे। अगर कोई एस्‍टरॉयड अपनी दिशा बदल ले और पृथ्‍वी से टकरा जाए तो बड़े पैमाने पर नुकसान की वजह बन सकता है। 

अतीत में एक ऐसा वाकया हुआ है जब एस्‍टरॉयड के कारण पृथ्‍वी पर एक प्रजाति का विनाश हो गया। वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करीब 6.6 करोड़ साल पहले एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के कारण हमारी धरती से डायनासोर खत्‍म हो गए। पिछले साल जर्मनी के आसमान में एक एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश के बाद जल गया था। 
Advertisement
 

एस्‍टरॉयड क्‍या हैं 

एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है। ये भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। नासा के अनुसार, लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौरमंडल का निर्माण शुरू हुआ। उस दौरान जो चट्टानें बची रह गईं, वही एस्‍टरॉयड हैं। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख से ज्‍यादा एस्‍टरॉयड को ढूंढ चुके हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.