• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • बाल बाल बची धरती! एयरोप्‍लेन जितना बड़ा एस्‍टरॉयड पास से गुजरा, जानें इसके बारे में

बाल-बाल बची धरती! एयरोप्‍लेन जितना बड़ा एस्‍टरॉयड पास से गुजरा, जानें इसके बारे में

क्र‍िसमस से एक दिन पहले पृथ्‍वी का सामना एयरोप्‍लेन जितने बड़े एस्‍टरॉयड के साथ हुआ है।

बाल-बाल बची धरती! एयरोप्‍लेन जितना बड़ा एस्‍टरॉयड पास से गुजरा, जानें इसके बारे में

एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी के लिए खतरा बन सकते हैं, अगर वो हमसे टकरा जाएं।

ख़ास बातें
  • क्र‍िसमस से पहले पृथ्‍वी ने किया एस्‍टरॉयड से सामना
  • 120 फीट की चट्टानी आफत गुजरी करीब से
  • एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी के लिए खतरा बन सकते हैं
विज्ञापन
Asteroid 2024 XN1 : क्र‍िसमस से एक दिन पहले पृथ्‍वी का सामना एयरोप्‍लेन जितने बड़े एस्‍टरॉयड के साथ हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार, 2024 XN1 नाम का एस्‍टरॉयड मंगलवार सुबह धरती के करीब से 14,743mph की रफ्तार से गुजरा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) पहले ही बता चुकी थी कि क्र‍िसमस से एक दिन पहले यह पृथ्‍वी के करीब आएगा और इसके धरती से टकराने का चांस नहीं है। हुआ भी ऐसा ही। बिना कोई नुकसान पहुंचाए यह एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह से होकर गुजर गया। 

Asteroid 2024 XN1 का साइज 120 फीट तक अनुमानित था। यह हाल-फ‍िलहाल धरती के करीब आई सबसे बड़ी चट्टानी आफत थी। जब यह धरती के करीब से गुजरा, तब दोनों के बीच दूरी 72 लाख किलोमीटर से ज्‍यादा थी। ऐसे एस्‍टरॉयड जो 80 लाख किलोमीटर से कम दूरी से गुजरते हैं, उन्‍हें नासा, पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक मानती है। Asteroid 2024 XN1 को इसी साल 12 दिसंबर को खोजा गया था। इसकी खोज नासा और ESA के प्‍लैनेटरी डिफेंस सिस्‍टम ने की थी। 

एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी के लिए खतरा बन सकते हैं, अगर वो हमसे टकरा जाएं। कई रिसर्च में यह कहा गया है कि करोड़ों साल पहले पृथ्‍वी से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था। Asteroid 2024 XN1 को लेकर एक फैक्‍ट यह भी है कि धरती से करीब आ रहे 5 एस्‍टरॉयड्स में यह सबसे बड़ा है। 

एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है। ये भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। नासा के अनुसार, लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौरमंडल का निर्माण शुरू हुआ। उस दौरान जो चट्टानें बची रह गईं, वही एस्‍टरॉयड हैं। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख से ज्‍यादा एस्‍टरॉयड को ढूंढ चुके हैं।  

ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं। यह मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है। इनका साइज 10 मीटर से 530 किलोमीटर तक हो सकता है। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड का आकार अनियमित होता है। कुछ लगभग गोलाकार होते हैं, तो कई अंडाकार दिखाई देते हैं। कुछ एस्‍टरॉयड तो ऐसे भी हैं, जिनका अपना चंद्रमा है। कई के दो चंद्रमा भी हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »