Aliens किस रंग के दिखते होंगे? वैज्ञानिकों ने बताया

रिसर्चर्स का मानना है कि बैंगनी रंग के एलियंस बैक्टीरिया से ढके होंगे।

Aliens किस रंग के दिखते होंगे? वैज्ञानिकों ने बताया

जिस ग्रह पर वह रहते होंगे वहां रोशनी बहुत कम या जीरो हो सकती है।

ख़ास बातें
  • एलियंस का रंग बैंगनी हो सकता है
  • एक नई रिसर्च में वैज्ञानिकों का दावा
  • बैक्‍टीरिया से ढके हुए होंगे एलियंस
विज्ञापन
Aliens news : एलियंस की तलाश में वैज्ञानिक पृथ्‍वी से लेकर अन्‍य ग्रहों और एक्‍सोप्‍लैनेट्स (Exoplanets) को टटोल रहे हैं। हालांकि अभी तक पृथ्‍वी के बाहर जीवन की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। अब वैज्ञानिकों ने एलियंस के रंग का अनुमान लगाया है। रॉयल एस्‍ट्रोनॉमिकल सोसाइटी में पब्लिश एक नई रिसर्च में कहा गया है कि एलियंस लाइफ बैंगनी (purple) रंग की हो सकती है। स्‍टडी के अनुसार, एलियंस की मौजूदगी पृथ्‍वी जैसे किसी ग्रह पर हो सकती है, लेकिन वह ग्रह पृथ्‍वी जितना हरा-भरा नहीं होगा। इसलिए एलियंस भी अलग रंग के हो सकते हैं। रिसर्चर्स का मानना है कि बैंगनी रंग के एलियंस बैक्टीरिया से ढके होंगे। जिस ग्रह पर वह रहते होंगे वहां रोशनी बहुत कम या जीरो हो सकती है। 

रिसर्चर्स का कहना है कि पृथ्वी पर जीवन का संकेत देने वाला प्रमुख रंग हरा है क्योंकि पौधे और बैक्टीरिया हरे क्लोरोफिल की मदद से सूर्य के प्रकाश को ऊर्जा में बदलते हैं। लेकिन किसी और ग्रह के संदर्भ में यह बिलकुल अलग होगा, क्‍योंकि वहां पौधे नहीं होंगे। वहां सूर्य की रोशनी नहीं होगी और ऑक्‍सीजन की भी कमी हो सकती है। 

रिसर्च के दौरान कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के खगोल विज्ञानियों ने विभिन्न बैक्टीरिया डेवलप किए। फ‍िर बैक्‍टीरिया द्वारा रिफ्लेक्‍ट की गई लाइट को मापा। वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया कि बैंगनी रंग के बैक्टीरिया कम रोशनी में भी प्रकाश संश्लेषण द्वारा जीवित रह सकते हैं। ऐसे बैक्‍टीरिया को ऑक्‍सीजन कॉम्‍पोनेंट्स की भी जरूरत नहीं थी। 

वैज्ञानिकों की टीम में शामिल लिसा कल्टेनेगर ने कहा कि हम अपने आसपास की आकर्षक दुनियाओं के लिए  अपनी आंखें खोल रहे हैं। बैंगनी बैक्टीरिया एकदम अलग परिस्थितियों में भी जीवित रह सकते हैं और पनप सकते हैं। हमारे लिए अब यह सोचना आसान है कि दूसरी दुनिया में जिंदगी का रंग बैंगनी हो सकता है। हालांकि इस रिसर्च में भी एलियंस की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की गई है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »