चंद्रमा पर ली गईं NASA की तस्‍वीरें 1.3 करोड़ रुपये में हुईं नीलाम

नीलामी के लिए रखी गईंं तस्‍वीरों में से 26 तस्वीरें अपोलो मिशन के दौरान चंद्रमा पर ली गई थीं।

चंद्रमा पर ली गईं NASA की तस्‍वीरें 1.3 करोड़ रुपये में हुईं नीलाम

इस कलेक्‍शन में अपोलो 13 मिशन की फोटोग्राफ भी शामिल थीं। खराबी की वजह से यह मिशन चंद्रमा पर नहीं उतर पाया था।

ख़ास बातें
  • इनमें अंतरिक्ष यात्री ‘नील आर्मस्ट्रांग’ द्वारा ली गई तस्‍वीर भी शामिल थी
  • तस्‍वीर में उनके सहयोगी ‘बज एल्ड्रिन’ चांद पर चहलकदमी करते दिख रहे हैं
  • बज एल्ड्रिन की तस्‍वीर में नील का रिफलेक्‍शन भी दिखाई देता है
विज्ञापन
नासा (NASA) की 70 से ज्‍यादा ओर‍िजिनल तस्‍वीरों को डेनमार्क के कोपेनहेगन में बुधवार को नीलाम किया गया। इनमें अंतरिक्ष यात्री ‘नील आर्मस्ट्रांग' द्वारा चंद्रमा पर ली गई तस्‍वीर भी शामिल थी, जिसमें उनके सहयोगी ‘बज एल्ड्रिन' चांद पर चहलकदमी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये सभी तस्‍वीरें 155,000 यूरो (लगभग 1.3 करोड़ रुपये) से अधिक में बेची गईं। बज एल्ड्रिन की इमेज की कीमत 5,373 यूरो (लगभग 4,52,000 रुपये) थी। जुलाई 1969 में ली गई इस तस्‍वीर में पहली बार इंसान को चंद्रमा पर उतरते हुए दिखाया गया था। इसे लाइफ मैगजीन के कवर पेज पर भी छापा गया था। नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। बज एल्ड्रिन की तस्‍वीर में नील का रिफलेक्‍शन भी दिखाई देता है। 

एक न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, नासा की कुल 74 यूनिक फोटोग्राफ को इस नीलामी में शामिल किया गया। इनमें 1960 और 1970 के दशक में अपोलो मिशन के दौरान चंद्रमा पर ली गई 26 तस्वीरें शामिल थीं। ब्रून रासमुसेन ऑक्‍शन हाउस ने एक न्‍यूज एजेंसी को बताया कि उन्‍होंने 74 में से 73 तस्वीरें बेचीं। 

ब्रून रासमुसेन से एक विदेशी कलेक्टर ने संपर्क किया था। वह अपनी पहचान जाहिर किए बिना तस्वीरें बेचना चाहते थे। उन्‍होंने लगभग EUR 190,000 (1 करोड़ 59 लाख 60 हजार 100 रुपये) के कलेक्‍शन का अनुमान लगाया था। हर फोटोग्राफ को व्यक्तिगत रूप से नीलाम क‍िया गया। 

नीलामी में सबसे कीमती फोटोग्राफ ‘अर्थराइज' की रही। इसे दिसंबर 1968 में अपोलो 8 पर चंद्रमा की परिक्रमा करते हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स ने खींचा था। तस्‍वीर को 11,800 यूरो (लगभग 9,93,000 रुपये) में बेचा गया।

इस कलेक्‍शन में अपोलो 13 मिशन की फोटोग्राफ भी शामिल थीं। खराबी की वजह से यह मिशन चंद्रमा पर नहीं उतर पाया था। नीलामी में कई तस्‍वीरें पहली बार सामने आईं। इससे पहले ये तस्‍वीरें नासा के आर्काइव में थीं। कुछ तस्‍वीरें अमेरिकी मैगजीन जैसे- नेशनल ज्योग्राफिक और लाइफ के कवर पेज पर आ चुकी हैं। ये सभी फोटोग्राफ बताती हैं कि 1960 और 1970 के दशक में इंसान ने कितनी उपलब्‍धि हासिल की थीं।  

इंसान ने आखिरी बार 1972 में अपोलो 17 मिशन के दौरान चंद्रमा पर कदम रखा था। अब फिर से नासा 2025-2026 में अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने की योजना बना रही है। इसकी शुरुआत आर्टेमिस 1 (Artemis 1) मिशन के साथ होगी। फ‍िलहाल यह मिशन अपनी तय तारीख से लेट हो चुका है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  13. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »