Asteroid : आज क्रिसमस पर ‘दहलाएंगे’ 2 एस्‍टरॉयड! Nasa ने दी जानकारी

Asteroid : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने इन्‍हें पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक माना है।

Asteroid : आज क्रिसमस पर ‘दहलाएंगे’ 2 एस्‍टरॉयड! Nasa ने दी जानकारी

इन एस्‍टरॉयड्स के धरती से टकराने की संभावना नहीं है।

ख़ास बातें
  • धरती के करीब आ रहे 2 एस्‍टरॉयड
  • नासा ने संभावित रूप से खतरनाक माना
  • एक घर तो दूसरा हवाई जहाज जितना बड़ा
विज्ञापन
Asteroids come towards Earth : आज क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को हमारी पृथ्‍वी 2 एस्‍टरॉयड का सामना करेगी। ये हमारे ग्रह के बहुत करीब से गुजरेंगे। इस वजह से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने इन्‍हें पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक माना है। हालांकि इन एस्‍टरॉयड्स के धरती से टकराने की संभावना नहीं है। इसके बावजूद वैज्ञानिक दोनों एस्‍टरॉयड को तब तक मॉनिटर करेंगे, जब तक यह पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चले जाते। आइए इन एस्‍टरॉयड के बारे में डिटेल में जानते हैं। 

नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी (Nasa JPL) हर रोज ऐसे संभावित रूप से खतरनाक एस्‍टरॉयड की जानकारी देती है जो पृथ्‍वी के करीब आ रहे हैं। बीते 24 दिसंबर को भी दो एस्‍टरॉयड धरती के करीब आए। आज क्रिसमस के मौके पर 2 नए एस्‍टरॉयड का सामना पृथ्‍वी को करना है। इनमें पहला एस्‍टरॉयड है- (2023 YT). जैसाकि नाम से ही पता चलता है इस चट्टानी आफत को इसी साल खोजा गया है। एटन समूह से ताल्‍लुक रखने वाला एस्‍टरॉयड जब धरती के करीब आएगा, तब दोनों के बीच दूरी 23 लाख 40 हजार किलोमीटर रह जाएगी। इसका आकार करीब 63 फुट है, जो एक घर जितना बड़ा है। 

ऐसे एस्‍टरॉयड जो 80 लाख किलोमीटर या उससे कम दूरी से पृथ्‍वी के करीब से गुजरते हैं, नासा उन्‍हें हमारे ग्रह के लिए खतरनाक मानती है। एस्‍टरॉयड की दिशा कभी भी बदल सकती है। अगर ये चट्टानी टुकड़े पृथ्‍वी से टकरा जाएं, तो बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकते हैं। माना जाता है कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था। 

आज पृथ्‍वी के करीब आ रहे दूसरे एस्‍टरॉयड का नाम है- (2023 XK16). इसका आकार करीब 120 फुट है, जो एक विमान के जितना बड़ा है। यह 33 लाख 40 हजार किलोमीटर दूर से पृथ्‍वी को क्रॉस करेगा। वैज्ञानिक दोनों एस्‍टरॉयड पर नजर रख रहे हैं। अभी तक उम्‍मीद यही है कि इनकी दिशा में बदलाव नहीं होगा और ये सुरक्षित रूप से हमारे ग्रह से गुजर जाएंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »