Huawei P50 सीरीज़ 5G सपोर्ट के साथ 29 जुलाई को होगी लॉन्च

पिछले साल Huawei ने P40 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया था, जिसमें P40, P40 Pro और P40 Pro+ फोन शामिल थे। यह तीनों ही फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आए थे और इनमें किरिन 990 प्रोसेसर मौजूद था।

Huawei P50 सीरीज़ 5G सपोर्ट के साथ 29  जुलाई को होगी लॉन्च
ख़ास बातें
  • Huawei P50 सीरीज़ ग्लोबली होगी लॉन्च
  • इस सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं तीन फोन
  • चीन में हुवावे पी50 मॉडल Kirin 9000 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
विज्ञापन
Huawei P50 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च को कथित रूप से कंफर्म कर दिया गया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की नई स्मार्टफोन सीरीज़ चीन में 29 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। इसको लेकर टीज़ किया गया है कि इसमें Leica optics और HiSilicon Kirin 9000 व Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया जा सकता है। हुवावे पी50 सीरीज़ को लेकर अटकलें हैं कि इस सीरीज़ में रेगुलर Huawei P50 स्मार्टफोन के साछ-साथ Huawei P50 Pro और टॉप-लाइनअप Huawei P50 Pro+ स्मार्टफोन शामिल होगा। टॉप-एंड मॉडल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें पेरिस्कोप लेंस शामिल किया जाएगा।

कंपनी के प्रतिनिधि का हवाला देते हुए GSMArena की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Huawei P50 सीरीज़ ग्लोबली लॉन्च की जाएगी। ग्लोबल लॉन्च की तारीख की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

इस हफ्ते की शुरुआत में Huawei ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर कंफर्म किया कि हुवावे पी50 सीरीज़ चीन में 29 जुलाई को लॉन्च होगी। कंपनी ने एक टीज़र वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें हुवावे पी50 के किसी मॉडल में Leica ऑपटिक्स और 125mm पेरिस्कोप लेंस के साथ f/3.4 अपर्चर देखने को मिला था। Huawei P40 Pro+ स्मार्टफोन पिछले साल 125mm लेंस के साथ लॉन्च हुआ था, जिसमें 10एक्स ऑपटिकल ज़ूम शामिल था।
 
huawei

टीज़र वीडियो के जरिए यह भी संकेत मिलते हैं कि हुवावे फोन मॉडल्स में घुमावदार किनारे और मैटल बिल्ट मौजूद होगी। टीज़र में डुअल रिंग कैमरा डिज़ाइन भी देखा जा सकता है, जिसकी जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है।

हुवावे को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वह अपनी पी50 सीरीज़ में मिलीसैकेंड-लेवल फ़ोकसिंग प्रदान करने के लिए एक पेटेंट लिक्विड लेंस टेक्नोलॉजी ऑफर करेगा। इसके अलावा, कंपनी के नए स्मार्टफोन मॉडल में होल-पंच डिस्प्ले और 5जी सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

हुवावे पी50 सीरीज़ के चीनी वेरिएंट में किरिन 9000 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि ग्लोबल मॉडल में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मौजूद होगा। ग्लोबल मार्केट में फोन का 4जी स्पेशल मॉडल भी पेश किया जा सकता है।

पिछले साल हुवावे ने P40 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया था, जिसमें P40, P40 Pro और P40 Pro+ फोन शामिल थे। यह तीनों ही फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आए थे और इनमें किरिन 990 प्रोसेसर मौजूद था। Huawei ने इस साल मार्च महीने में पी40 सीरीज़ के तहत P40 4G वेरिएंट भी पेश किया।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1224x2700 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + Depth
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + Depth
रैम8 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1200x2640 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + Depth
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + Depth
रैम8 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1200x2640 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  4. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  5. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  6. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  7. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  8. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  9. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »