शाओमी का पहला लैपटॉप अगले साल हो सकता है लॉन्चः रिपोर्ट

शाओमी का पहला लैपटॉप अगले साल हो सकता है लॉन्चः रिपोर्ट
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी हेल्थ, स्पोर्ट्स और गियर कैटेगरी के प्रोडक्ट पेश करने के बाद आने वाले दिनों में लैपटॉप पेश कर सकती है। एक नई रिपोर्ट में कंपनी के पहले लैपटॉप को लेकर रोचक जानकारियां दी गई हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी के स्मार्टफोन की तरह लैपटॉप में भी कीमत व परफॉर्मेंस के बीच जबरदस्त सामंजस्य देखने को मिलेगा।

पिछले महीने, शाओमी के हार्डवेयर पार्टनर इनवेंटेक ने कहा था कि शाओमी का पहला लैपटॉप साल 2016 में लॉन्च हो सकता है। एक ताजा रिपोर्ट में इसी दावे की पुष्टि की गई है। डिजीटाइम्स ने अपने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि लैपटॉप के दो मॉडल होंगे। एक 12.5 इंच के डिस्प्ले वाला और दूसरा 13.3 इंच के डिस्प्ले के साथ। इनका प्रोडक्शन 2016 की पहली तिमाही में शुरू हो जाएगा।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कंपनी ने 12.5 इंच के मॉडल के लिए इंवेंटक कंपनी को 250,000 यूनिट का ऑर्डर दिया है और 13.3 इंच के मॉडल के लिए 500,000 यूनिट का ऑर्डर दिया गया है। 13.3 इंच वाले मॉडल के लिए कंपनी ने कॉम्पल इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ समझौता किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगा Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  3. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
  6. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. Vivo S60 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh की होगी बैटरी
  8. कब रुकेगा Layoffs का सिलसिला? Meta में 10% कर्मचारियों की छंटनी, AI पर बड़ा दांव!
  9. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  10. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »