आप अब भी पा सकते हैं विंडोज 10 का मुफ्त अपग्रेड

आप अब भी पा सकते हैं विंडोज 10 का मुफ्त अपग्रेड
ख़ास बातें
  • 29 जुलाई से विंडोज 10 का मुफ्त अपग्रेड मिलना बंद हो गया है
  • एक एक्सटेंशन फाइल के जरिए अब भी अपग्रेड मिल रहा है
  • माइक्रोसॉफ्ट ने अपग्रेड अब भी उपलब्ध होने की बात स्वीकारी है
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 का मुफ्त अपग्रेड हासिल करने का वक्त खत्म हो चुका है। 29 जुलाई के बाद से यह मुफ्त अपग्रेड आम यूज़र के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कंपनी ने फ्री अपग्रेड डेडलाइन को उन यूज़र के लिए बढ़ा दिया है जो असिस्टव टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल करते हैं। भले यह ऑफर एक खास किस्म के यूज़र के लिए है, लेकिन इसका फायदा सभी यूज़र द्वारा उठाया जा सकता है।

विंडोज 10 का मुफ्त अपग्रेड आम ग्राहकों के लिए पिछले हफ्ते ही बंद कर दिया गया था। लेकिन अगर आप विंडोज 7 या विंडोज 8.1 यूज़र हैं तो माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट से एक सेटअप फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। इसे इंस्टॉल करते ही अपग्रेड अपने आप शुरू हो जाएगा। क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट फिलहाल यह तय नहीं कर सकती कि कौन सा यूज़र असिस्टिव क्षमता का इस्तेमाल करता है, ऐसे में इस अपग्रेड ऑफर का फायदा हर यूज़र उठा सकता है।

वर्ज से बात करते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 अपग्रेड एक्सटेंशन मौजूद होने की बात मानी है और कहा कि फिलहाल इसकी कोई अंतिम तारीख नहीं तय की गई है। कंपनी एक्सटेंशन को बंद करने से पहले जानकारी दे देगी।

रेडमंड स्थित इस कंपनी ने पिछले साल 29 जुलाई को विंडोज 10 को आम यूज़र के लिए रोल आउट किया था। इसे विंडोज 7 और विंडोज 8.1 पर चल रहे डिवाइस के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया गया था। नए ऑपरेटिंग सिस्टम को लैपटॉप, पीसी, टैबलेट और एक्सबॉक्स वन कंसोल में इस्तेमाल किया जाता है।

इस अपग्रेड के साथ सबसे बड़ी खराबी यह है कि कंपनी ने इसकी बेहद ही आक्रामक मार्केटिंग की। इसकी शिकायत कई यूज़र ने की थी जिसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने थोड़ा संयम बरतने का फैसला किया।

विंडोज ने नए वर्ज़न में अपग्रेड करने का सुझाव इतनी बार दिया कि कई यूज़र इससे परेशान हो गए। कंपनी की आक्रामक रणनीति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि माइक्रोसॉफ्ट पर कई बार यूज़र की इज़ाजत के बिना विंडोज 10 डाउनलोड और इंस्टॉल करने का आरोप लगा।

एक बार तो कंपनी को एक महिला की इजाजत के बिना उसके पर्सनल कंप्यूटर पर विंडोज 10 इंस्टॉल करने के लिए हर्जाने के तौर पर 10 हज़ार डॉलर देना पड़ा। महिला ने शिकायत की थी कि इस अपडेट के कारण उसके कुछ ज़रूर फाइल खो गए थे।

दूसरी तरफ, अगस्त महीने में कंपनी विंडोज 10 का एनिवर्सरी अपडेट जारी करेगी। इसकी जानकारी मार्च महीने में आयोजित कंपनी के वार्षिक बिल्ड कॉन्फ्रेंस में दी गई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  5. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  6. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  9. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  10. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »