माइक्रोसॉफ्ट 2 अगस्त को जारी करेगी विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट

माइक्रोसॉफ्ट 2 अगस्त को जारी करेगी विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट 2 अगस्त को विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट जारी कर सकती है। बुधवार को कंपनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि अभी जिन डिवाइस में विंडोज़ 10 मौजूद है उनमें 2 अगस्त को विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट जारी करने की योजना बनाई है। बता दें कि, इसी हफ्ते माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट पर गलती से विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट जारी करने की तारीख का खुलासा हो गया था।

विंडोज़ 10 तो पिछले साल 29 जुलाई 2015 को जारी किया गया था। याद रहे कि माइक्रोसॉफ्ट आम विंडोज़ यूज़र को 29 जुलाई तक विंडोज़ 10 पर मुफ्त अपग्रेड का ऑफर दे रही है। विंडोज़ 10 यू़ज़र के लिए यह अपडेट मुफ्त होगा लेकिन पिछले विंडोज़ वर्जन से अपग्रेड करने वाले यूज़र को इसके लिए 119 डॉलर (करीब 8,000 रुपये) चुकाने होंगे।

कंपनी ने मार्च में अपनी सालाना बिल्ड कॉन्फ्रेंस में विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट का ऐलान किया था। बताया गया था कि अपडेट के बाद विंडोज़ इंक के साथ स्टायलस के इस्तेमाल में सुधार के अलावा एज ब्राउज़र में भी कई जरूरी बदलाव होंगे। इसके अलावा अपडेट से हैलो और कोरटाना में भी कुछ जरूरी सुधार होंगे।

माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि दुनियाभर में करीब 300 मिलियन डिवाइस पर विंडोज़ 10 का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पीसी और टैबलेट के साथ विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट एक्सबॉक्स वन के लिए भी जारी की जाएगी। इसमें कोरटाना, यूनिवर्सल स्टोर और बैकग्राउंड म्यूज़िक जैसे फीचर शामिल होंगे।

पिछले साल विंडोज़ 10 लॉन्च करने के बाद से ही विंडोज़ 10 अपडेट इंस्टॉल करने के लिए जबरदस्ती करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट आलोचना का शिकार होती रही है। इसी हफ्ते खबर आई थी कि कंपनी को बिना अनुमति कंप्यूटर पर विडोज़ 10 अपडेट करने के लिए कैलिफोर्निया की एक महिला को करीब 7 लाख रुपये हर्जाने के तौर पर देना पड़ा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , microsoft, windows 10, windows 10 update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »