माइक्रोसॉफ्ट 2 अगस्त को जारी कर सकती है विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट

माइक्रोसॉफ्ट 2 अगस्त को जारी कर सकती है विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट 2 अगस्त को विंडोज़ 10 का एनिवर्सरी अपडेट जारी कर सकती है। दरअसल, कंपनी ने मंगलवार को एक ब्लॉग जारी किया जिसमें कंटेंट के तौर पर सिर्फ हेडलाइन मौजूद थी। इस पोस्ट की हेडलाइन थी, ''माइक्रोसॉफ्ट ने किया 2 अगस्त को विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट जारी करने का ऐलान''। लेकिन कुछ देर बाद ही इस पोस्ट को हटा लिया गया।

ऐसा लगता है कि ब्लॉग की जिम्मेदारी संभालने वाले ने इस स्टोरी को गलत तारीख, या फिर पूरा कंटेंट लिखने से पहले ही पब्लिश कर दिया। इस वजह से ब्लॉग को हटाना पड़ा। हालांकि, अभी तक तक यह भी साफ नहीं है कि माइक्रोसॉफ्ट 2 अगस्त को अपडेट जारी करेगी या नहीं।

विंडोज़ 10 यू़ज़र के लिए यह अपडेट मुफ्त होगा लेकिन पिछले विंडोज़ वर्जन से अपग्रेड करने वाले यूज़र को इसके लिए 119 डॉलर (करीब 8,000 रुपये) चुकाने होंगे।

कंपनी ने मार्च में अपनी सालाना बिल्ड कॉन्फ्रेंस में विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट का ऐलान किया था। बताया गया था कि अपडेट के बाद विंडोज़ इंक के साथ स्टायलस के इस्तेमाल में सुधार के अलावा एज ब्राउज़र में भी कई जरूरी बदलाव होंगे। इसके अलावा अपडेट से हैलो और कोरटाना में भी कुछ जरूरी सुधार होंगे।

माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि दुनियाभर में करीब 300 मिलियन डिवाइस पर विंडोज़ 10 का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पीसी और टैबलेट के साथ विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट एक्सबॉक्स वन के लिए भी जारी की जाएगी। इसमें कोरटाना, यूनिवर्सल स्टोर और बैकग्राउंड म्यूज़िक जैसे फीचर शामिल होंगे।

याद रहे कि माइक्रोसॉफ्ट आम विंडोज़ यूज़र को 29 जुलाई तक विंडोज़ 10 पर मुफ्त अपग्रेड का ऑफर दे रही है।

पिछले साल विंडोज़ 10 लॉन्च करने के बाद से ही विंडोज़ 10 अपडेट इंस्टॉल करने के लिए जबरदस्ती करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट आलोचना का शिकार होती रही है। इसी हफ्ते खबर आई थी कि कंपनी को बिना अनुमति कंप्यूटर पर विडोज़ 10 अपडेट करने के लिए कैलिफोर्निया की एक महिला को करीब 7 लाख रुपये हर्जाने के तौर पर देना पड़ा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »