Samsung की भारत में लैपटॉप बनाने की तैयारी, केंद्र सरकार की इम्पोर्ट पर बंदिशों का असर

इससे केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया स्कीम को बढ़ावा मिलेगा। इस स्कीम के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए इंसेंटिव दिए जाते हैं

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 सितंबर 2023 12:52 IST
ख़ास बातें
  • इससे केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया स्कीम को बढ़ावा मिलेगा
  • सैमसंग की ग्रेटर नोएडा की फैक्टरी में लैपटॉप बनाए जाएंगे
  • इस यूनिट की वार्षिक 60,000-70,000 लैपटॉप बनाने की क्षमता होगी

कंपनी के स्मार्टफोन्स का पहले ही देश में प्रोडक्शन किया जा रहा है

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी के स्मार्टफोन्स का पहले ही देश में प्रोडक्शन किया जा रहा है। सैमसंग ने अगले महीने से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की अपनी फैक्टरी में लैपटॉप भी बना सकती है। इससे केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया स्कीम को बढ़ावा मिलेगा। इस स्कीम के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए इंसेंटिव दिए जाते हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग ने स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन करने वाली ग्रेटर नोएडा की फैक्टरी में नई लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की तैयारी की है। इस यूनिट की वार्षिक 60,000-70,000 लैपटॉप बनाने की क्षमता होगी। इस रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि इस यूनिट की शुरुआत अगले महीने की जाएगी। पिछले महीने सरकार ने पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट के इम्पोर्ट के लिए लाइसेंसिंग की शर्त लगाई थी। इसका उद्देश्य देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना है। मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, Rajeev Chandrasekhar ने बताया था कि नए नियम से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि देश में विश्वसनीय सिस्टम्स और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हो। 
Advertisement

कुछ महीने पहले सरकार ने लैपटॉप और टैबलेट जैसे IT हार्डवेयर की देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 17,000 करोड़ रुपये के इंसेंटिव वाली प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम 2.0 को स्वीकृति दी थी। इससे छह वर्षों में लगभग 3.35 करोड़ रुपये के पर्सनल कंप्यूटर, सर्वर, लैपटॉप और टैबलेट्स जैसे प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन होने का अनुमान है। 

प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा भारत में शिफ्ट करने की तैयारी की है। हाल ही में एपल ने भारत में दो रिटेल स्टोर्स भी खोले थे। इन स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एपल के सप्लायर्स की बड़ी संख्या चीन में है और कंपनी चीन पर अपनी निर्भरता को घटाने की योजना बना रही है। एपल ने 2017 में देश में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत की थी। इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुई कंपनी की आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स का भी देश में प्रोडक्शन किया जा रहा है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.