Samsung Galaxy Book Go, Galaxy Book Pro, Galaxy Book Pro 360 आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम!

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Book Go की कीमत अमेरिका में $349 (लगभग 25,900 रुपये) से शुरू होगी। खबर तो यह भी है कि इस टैबलेट का LTE वेरिएंट भी पेश किया जाएगा, जिसकी कीमत EUR 449 (लगभग 40,300 रुपये) होगी।

Samsung Galaxy Book Go, Galaxy Book Pro, Galaxy Book Pro 360 आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम!
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Unpacked 2021 इवेंट होगा लाइवस्ट्रीम
  • भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा इवेंट
  • सैमसंग गैलेक्सी बुक गो में 14 इंच फुल एचडी-डी डिस्प्ले दिया जा सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy Unpacked 2021 का वर्चुअल इवेंट आज 28 अप्रैल बुधावर को आयोजित किया जाएगा, जहां कंपनी Galaxy Book notebooks की नई  रेंज को पेश कर सकती है। नए लैपटॉप्स को लेकर अटकले लगाई जा रही है कि इसमें Samsung Galaxy Book Go, Galaxy Book Pro और Galaxy Book Pro 360 शामिल हो सकते हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस लॉन्च के साथ मार्केट में Apple और Microsoft को उसके Galaxy Book portfolio को टक्कर दे सकती है। फिलहाल कंपनी ने नए लाइनअप को लेकर ज्यादा कुछ जानकारियां सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन अफवाहों व लीक्स के आधार पर Galaxy Book Go, Galaxy Book Pro और Galaxy Book Pro 360 से संबंधित कुछ जानकारियां सामने आ चुकी है।
 

Samsung Galaxy Unpacked 2021 livestream details

Samsung Galaxy Unpacked 2021 आज 28 अप्रैल बुधवार को 10am EST (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) शुरू होगा। लॉन्च का लाइवस्ट्रीम Samsung की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा, इसे आप कंपनी के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। आपके लिए हमने लॉन्च लाइवस्ट्रीम को नीचे इम्बेड किया है।  
 
 

Samsung Galaxy Book Go price (expected)

Samsung Galaxy Book Go

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Book Go की कीमत अमेरिका में $349 (लगभग 25,900 रुपये) से शुरू होगी। खबर तो यह भी है कि इस टैबलेट का LTE वेरिएंट भी पेश किया जाएगा, जिसकी कीमत EUR 449 (लगभग 40,300 रुपये) होगी।
 

Samsung Galaxy Book Go specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी बुक गो में 14 इंच फुल एचडी-डी डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 300 निट्स होगी। नोटबुक में 720पी वेबकैम दिया जा सकता है, जिसमें फिंगरप्रिंट रीडर के साथ Windows Hello इंटीग्रेट किया जाएगा। इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी बुक गो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7सी प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा।

Samsung कनेक्टिविटी विकल्प में Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.1, USB 2.0 और यूएसबी-टाइप सी पोर्ट शामिल होंगे। विंडो 10 आधारित लैपटॉप में 42.3Whr बैटरी दी जाएगी, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह यूएसबी टाइप-सी पावर के साथ 15 वॉट चार्जिंग क्षमता को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, इसमें सिंगल चार्ज पर 18 घंटे तक की यूसेज प्राप्त होगी।   
 

Samsung Galaxy Book Pro specifications (expected)

Galaxy Book Go, Samsung Galaxy Book Pro को लेकर अटकले लगाई जा रही है कि यह Full-fledged नोटबुक होगा, जिसके साथ 13 इंच और 15 इंच फुल-एचडी एमोलेड डिस्प्ले विकल्प और 11 जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4 थंडरबोल्ट पोर्ट और एलटीई विकल्प मिलेंगे।
 

Samsung Galaxy Book Pro 360 specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी बुक प्रो 360 को लेकर माना जा रहा है कि यह कनवर्टिबल लैपटॉप के रूप में आएगा, जिसमें टचस्क्रीन विकल्प दिए गए हैं और यह S पेन सपोर्ट के साथ आ सकता है। गैलेक्सी बुक प्रो 360 के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह Galaxy Book Pro से मेल खा सकते है, जिसमें एमोलेड डिस्प्ले विकल्प और 11 जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर मौजूद होगा। कुछ दिनों पहले ऑनलाइन लीक हुई लाइव वीडियो में देखा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी बुक प्रो और गैलेक्सी बुक प्रो 360 में पतले बेजल्स और प्रीमियम डिज़ाइन दिया जा सकता है। गैलेक्सी बुक प्रो 360 में रोटेटिंग हिंज दिया जा सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज10.10-inch
प्रोसेसरकोर एम3
रैम4 जीबी
ओएसWindows 10
हार्ड डिस्क64GB
एसएसडीनहीं
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »