Samsung ने CES 2026 के दौरान अपनी नई Galaxy Book 6 लैपटॉप सीरीज लॉन्च की है। इस लाइनअप में Galaxy Book 6 Ultra, Galaxy Book 6 Pro और स्टैंडर्ड Galaxy Book 6 शामिल हैं। नई सीरीज Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर पर आधारित है, जो 18A प्रोसेस पर बने पहले क्लाइंट चिप्स बताए जा रहे हैं। Galaxy Book 6 Ultra और Pro मॉडल्स में Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 30 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। सीरीज में AI फीचर्स और बेहतर कूलिंग सिस्टम भी शामिल हैं।
Samsung Galaxy Book 5 Pro लैपटॉप कंपनी की ओर से लेटेस्ट लैपटॉप के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसमें Intel Core Ultra सीरीज 2 प्रोसेसर लगा है। इसमें Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, AI फीचर्स और Thunderbolt 4 पोर्ट्स का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप को 14 इंच और 16 इंच डिस्प्ले वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। लैपटॉप को कंपनी ने ग्रे और सिल्वर कलर्स में पेश किया है।
बेस Galaxy Book 4 360 की भारत में शुरुआती कीमत 1,14,990 रुपये है, जबकि Galaxy Book 4 Pro और Galaxy Book 4 Pro 360 क्रमशः 1,31,990 रुपये और 1,63,990 रुपये से शुरू होते हैं। मॉडल मूनस्टोन ग्रे और प्लैटिनम सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
Samsung Galaxy Unpacked 2021 आज 28 अप्रैल बुधवार को 10am EST (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) शुरू होगा। लॉन्च का लाइवस्ट्रीम Samsung की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।