Redmi का पहला गेमिंग लैपटॉप Redmi G लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

रेडमी जी चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है, जबकि लैपटॉप की सेल 18 अगस्त से शुरू की जाएगी। फिलहाल, Xiaomi ने इस लैपटॉप की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Redmi का पहला गेमिंग लैपटॉप Redmi G लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Redmi G gaming notebook को चीन में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Redmi G gaming notebook 10th जनरेशनल इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से है लैस
  • रेडमी जी गेमिंग नोटबुक Redmi का पहला गेमिंग लैपटॉप है
  • रेडमी जी गेमिंग नोटबुक में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तक की स्क्रीन दी गई है
विज्ञापन
Redmi G Gaming Notebook को चीन में Xiaomi सब-ब्रांड के पहले गेमिंग लैपटॉप के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस लैपटॉप में स्टाइलिश डिज़ाइन और काफी प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, जैसे 10th जनरेशनल इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, एनवीडिया ग्राफिक कार्ड और हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन आदि। रेडमी जी गेमिंग नोटबुक लैपटॉप सिंगल कलर ऑप्शन के साथ आता है, लेकिन कॉन्फिग्रेशन के मामले में आपको तीन विकल्प मिलेंगे जो कि अलग-अलग प्रोसेसर और स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। तीनों ही कॉन्फिग्रेशन में फुल-एचडी डिस्प्ले और एंग्लड कॉर्नर दिए गए हैं। टॉप और दोनों किनारों पर पतले बेजल्स मौजूद है, लेकिन बॉटम किनारे पर मोटा बेजल दिया गया है।    
 

Redmi G price

जैसे कि हमने बताया Redmi G लैपटॉप तीन कॉन्फिग्रेशन के साथ आया है, जिसमें आपको 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज प्राप्त होगी। लैपटॉप का बेस वेरिएंट Intel Core i5-10200H CPU (60Hz display) की कीमत CNY 5,299 (लगभग 57,100 रुपये) है। जबकि इसके मिड-टायर Core i5-10300H CPU (144Hz display) वेरिएंट की कीमत CNY 6,299 (लगभग 68,000 रुपये) है। वहीं, अंत में यह लैपटॉप का आखिरी वेरिएंट Core i7-10750H (144Hz display) है, जिसकी कीमत CNY 6,999 (लगभग 75,500 रुपये) है। पहली सेल में कंपनी इन तीनों ही लैपटॉप्स पर प्रमोशनल डिस्काउंट दे रही है।

रेडमी जी चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है, जबकि लैपटॉप की सेल 18 अगस्त से शुरू की जाएगी। फिलहाल, Xiaomi ने इस लैपटॉप की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
 

Redmi G specifications, features

रेडमी जी विंडो 10 होम प्री-इंस्टॉल के साथ आता है। इसमें 16.1 इंच का 1,920x1,080 पिक्सल डिस्प्ले, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है।  इस गेमिंग लैपटॉप में 100 प्रतिशत sRGB कलर स्पेस कवरेज और 81 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो मौजूद है। इसके अलावा रेडमी जी गेमिंग नोटबुक में आपको 300 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस और 1000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ DC डीमिंग सपोर्ट मिलेगा। रेडमी जी लैपटॉप 10th जनरेशनल Intel Core i7-10750H CPU के साथ 6 कोर और 12 थ्रेड लैस है। ग्राफिक्स हैंडल करने के लिए इसमें Nvidia GeForce GTX 1650 Ti GPU दिया गया है। गेमिंग लैपटॉप में 16 जीबी DDR4 रैम और स्टोरेज के लिए 512 जीबी PCIe x4 NVMe SSD मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए रेडमी जी में 2×2 MIMO डुअल एंटीना वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.1, गीगबिट वायर्ड नेटवर्क, यूएसबी 2.0 पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 जनरल 2 पोर्ट्स, एक मिनी डिस्प्लेपोर्ट 1.4 पोर्ट, एक फुल-साइज़ HDMI 2.0 पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। ऑडियो के लिए लैपटॉप में दो 2 वाट स्पीकर्स DTS:X अल्ट्रा सपोर्ट के साथ मौजूद हैं। वहीं, लैपटॉप की बैटरी 55Wh की है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह लोकल 1080p वीडियो प्लेबैक के साथ 5.5 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। रेडमी जी गेमिंग नोटबुक का कीबोर्ड backlit और numpad के साथ आएगा। वहीं, टचपैड में मल्टी फिंगर गेस्चर सपोर्ट मौजूद है।

कूलिंग के लिए गेमिंग नोटबुक में डुअल फैन के साथ 4 इग्ज़ॉस्ट, तीन कॉपर हीट ट्यूब और कॉपर कूलिंग मॉड्यूल दिए गए हैं। इसमें Fn+K स्मार्ट मोड स्विच फंक्शन भी दिया गया है, जो कि तीन परफॉर्मेंस मोड में स्विच कर सकता है। 264.47x373.44x24.35mm रेडमी जी का भार 2.5 किलोग्राम है। 
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज16.10-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1920x1080 पिक्सल
प्रोसेसरकोर आई5
रैम16 जीबी
ओएसWindows 10 Home
हार्ड डिस्कनहीं
एसएसडी512GB
ग्राफ़िक्सएनवीआईडीआईए जीफोर्स जीटीएक्स 1650
वज़न2.50 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Redmi G, Redmi G price, Redmi G specifications, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  6. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  7. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  8. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  9. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  10. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »