Realme Book और Realme Pad हो सकते हैं 15 जून को लॉन्च, तस्वीरें लीक

रियलमी बुक की तस्वीरें कथित रूप से डिवाइस का प्रोटोटाइप है और रियलमी पैड में iPad-जैसा डिज़ाइन देखने को मिला है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह दोनों प्रोडक्ट्स Realme GT 5G स्मार्टफोन ग्लोबल लॉन्च के दौरान पेश किए जा सकते हैं।

Realme Book और Realme Pad हो सकते हैं 15 जून को लॉन्च, तस्वीरें लीक
ख़ास बातें
  • Realme Book 15 जून को हो सकता है लॉन्च
  • Realme Book में मिल सकता है MacBook जैसा डिज़ाइन
  • Realme Pad में मिल सकता है स्लिम किनारे
विज्ञापन
Realme Book laptop और Realme Pad कंपनी के आगामी दो प्रोडक्ट्स होंगे, जिसका इशारा लीक ही तस्वीरों के जरिए सामने आया है। Realme ने हाल ही में लैपटॉप और टैबलेट को टीज़ किया था, दोनों की प्रोडक्ट्स अपनी कैटेगरी में पहले होंगे। लीक तस्वीरों से न केवल डिवाइस के नामों का संकेत मिलता है बल्कि इसके जरिए इनके डिज़ाइन की भी जानकारी हासिल हुई है। रियलमी बुक की तस्वीरें कथित रूप से डिवाइस का प्रोटोटाइप है और रियलमी पैड में iPad-जैसा डिज़ाइन देखने को मिला है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह दोनों प्रोडक्ट्स Realme GT 5G स्मार्टफोन ग्लोबल लॉन्च के दौरान पेश किए जा सकते हैं।

Android Authority द्वारा लीक गई तस्वीरों के अनुसार, Realme जल्द ही दो प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है जिसमें लैपटॉप का नाम Realme Book और टैबलेट का नाम Realme Pad होगा। बता दें कल रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने आगामी लैपटॉप की टीज़र तस्वीर की झलक दिखाई थी, वहीं कंपनी के सीएमओ Francis Wong ने टैबलेट को टीज़ किया था। वहीं, अब सामने आई तस्वीरों में इन दोनों प्रोडक्ट्स को देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में रियलमी बुक और रियलमी पैड का डिज़ाइन देखने को मिला है।
 
Realme

लैपटॉप की बात करें, तो माधव सेठ द्वारा साझा किए टीज़र में एक लैपटॉप देखा जा सकता है जो कि काफी हद तक MacBook जैसा देखने में लग रहा है, जिसका नाम भी एक जैसा ही है। रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी इस लैपटॉप का नाम रियलमी बुक रख सकता है, इसमें एलमुनियम बॉडी और 3:2 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले दिया जा सकता है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि लैपटॉप के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल मौजूद है, जबकि वैंटिलेशन के लिए कुछ होल दिए गए हैं। स्क्रीन के चारों ओर स्लिम बेजल्स दिए गए हैं और रियलमी लोगो टॉप पर स्थित है। रिपोर्ट बताती है कि यह रियलमी बुक का महज एक प्रोटोटाइप है, ऐसे में हो सकता है कि कंपनी द्वारा पेश किया जाने वाला प्रोडक्ट एकदम अलग हो।

Realme Pad की बात करें, तो सीएमओ ने हाल ही में ट्विटर के माध्यम से फैन्स से सवाल किया था कि नए रियलमी टैबलेट का नाम क्या होना चाहिए Realme Pad या फिर Realme Tab। इस खबर को लिखते हुए रियलमी टैब को 50.6 प्रतिशत बहुमत प्राप्त हुआ था, लेकिन प्रतीत हो रहा है कि कंपनी इसका नाम रियलमी पैड रख सकती है। हो सकता है कि कंपनी लॉन्च के वक्त इसे बदल दे। रियलमी पैड की केवल एक तस्वीर को साझा किया गया है, जिससे पता चलता है कि यह स्लिम टैबलेट शार्प किनारों के साथ आएगा बिल्कुल iPad Pro की तरह।
 
Realme
Realme Tab की तस्वीर ‘GT' मोनिकर के साथ आई है, इससे इशारा मिलता है कि यह लैपटॉप व टैबलेट Realme GT 5G ग्लोबल के दौरान 15 जून को लॉन्च हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Book, Realme Pad, Realme, Realme GT 5G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »