Realme जल्द MacBook जैसा लैपटॉप भारत में करेगा लॉन्च, सीईओ ने किया टीज़

India और Europe के सीईओ माधव सेठ ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से एक टीज़र साझा किया है, जिसमें एक तस्वीर शामिल है। इस तस्वीर में हमें Realme के पहले लैपटॉप की झलक देखने को मिली है।

Realme जल्द MacBook जैसा लैपटॉप भारत में करेगा लॉन्च, सीईओ ने किया टीज़
ख़ास बातें
  • Realme India और Europe के सीईओ ने लैपटॉप लॉन्चिंग को किया टीज़
  • कंपनी का पहला लैपटॉप MacBook जैसे फिनिश के साथ आ सकता है
  • Mi और Redmi ब्रांड के लैपटॉप को टक्कर देगा रियलमी का आगामी लैपटॉप
विज्ञापन
Realme लैपटॉप की भारत लॉन्चिंग को कंपनी के सीईओ माधव सेठ द्वारा ट्विटर पर टीज़ किया गया है। इस स्टाइल में Steve Jobs ने साल 2008 में कैसे अपने फर्स्ट-जनरेशन MacBook Air से पर्दा उठाया था, उसकी याद आती है। माधव सेठ ने ट्वीट के जरिए एक तस्वीर साझा की है, जिसमें आप एक पेपर बैग में रियलमी लैपटॉप की झलक देख सकते हैं। चीनी टेक कंपनी पिछले कुछ समय से अपने लैपटॉप्स पर काम कर रही है। इन नए वेंचर की शुरुआत के बाद एक बार फिर रियलमी कंपनी Xiaomi को टक्कर दे सकती है जो कि Mi और Redmi ब्रांड के तहत लैपटॉप पेश करती है।

India और Europe के सीईओ माधव सेठ ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से एक टीज़र साझा किया है, जिसमें एक तस्वीर शामिल है। इस तस्वीर में हमें Realme के पहले लैपटॉप की झलक देखने को मिली है। प्रतीत होता है कि रियलमी लैपटॉप में Apple के MacBook जैसा फिनिश मिल सकता है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस लैपटॉप की बॉडी एल्यूमिनियम चैसिस की होगी या फिर प्लास्टिक बिल्ड की।
 

माधव सेठ ने फिलहाल यह पुष्टि नहीं की है कि साझा की गई तस्वीर आगामी रियलमी लैपटॉप की है या नहीं। हालांकि, उन्होंने ट्वीट में यह संकेत दिया है कि यह वह जल्द ही नई कैटेगरी के  तहत नया प्रोडक्ट लॉन्च करने वाले हैं, जिसका कोड उन्होंने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने फॉलोअर्स से प्रोडक्ट के नाम का भी अनुमान लगाने को कहा है। माना जा रहा है कि कंपनी की नई प्रोडक्ट कैटेगरी लैपटॉप ही होगी।

आपको बता दें, पिछले महीने रियलमी कंपनी ने अपने फोरम पर एक सर्वे करके यह संकेत दिया था कि वह लैपटॉप लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। उन्होंने सर्वे में कहा, "हम लैपटॉप के लिए कई रिक्वेस्ट पा रहे हैं और हम आपकी जरूरतों को बेहतर ढंग से समझना चाहते हैं।"

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने जनवरी में दावा किया था कि रियलमी लैपटॉप को जून तक पेश किया जा सकता है।

लैपटॉप के अलावा, रियलमी फिलहाल इन दिनों भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Realme GT की लॉन्चिंग की तैयारी में व्यस्त है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जो कि मार्च में चीन में लॉन्च हो चुका है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp Super AMOLED display
  • 3.5mm headphone jack
  • Clear stereo speakers
  • Excellent battery life
  • Fast charging
  • कमियां
  • Several preloaded apps
  • No IP rating
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Laptops, Realme Laptop, Realme, Madhav Sheth
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »