भारत में लॉन्च हुआ मात्र 9,999 रुपये वाला विंडोज़ 10 लैपटॉप

भारत में लॉन्च हुआ मात्र 9,999 रुपये वाला विंडोज़ 10 लैपटॉप
ख़ास बातें
  • आरडीपी थिनबुक में 2 जीबी रैम और इंटेल एटम प्रोसेसर है
  • 9,999 रुपये वाले इस थिनबुक की बैटरी 8.5 घंटे तक चलने का दावा है
  • कंपनी ने थिनबुक कनवर्टेबल और ग्रेविटी टैबलेट भी पेश किए
विज्ञापन
हैदराबाद की आईटी हार्डवेयर और मोबिलिटी डिवाइस बनाने वाली कंपनी आरडीपी ने बुधवार को आरडीपी थिनबुक अल्ट्रा स्लिम लैपटॉप लॉन्च कर दिया। इस लैपटॉप की कीमत मात्र 9,999 रुपये रखी गई है।

14.1 इंच स्क्रीन वाला यह लैपटॉप विंडोज़ 10 होम ऑुपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। और कंपनी का दावा है कि इस कीमत के साथ यह भारत का सबसे अफॉर्डेबल लैपटॉप है।

इस लैपटॉप को ईकोसिस्टम दिग्गज़ माइक्रोसॉफ्ट और इंटेल के साथ मिलकर बनाया गया है। आरडीपी का कहना है कि थिनबुक का लक्ष्य उन एंट्री-लेवल ग्राहकों तक पहुंचना है जो एक अफॉर्डेबल डिवाइस की तलाश में हैं।

आरडीपी थिनबुक का वज़न 1.4 किलोग्राम है और इसमें इंटेल एटम एक्स5-ज़ेड8300 प्रोसेसर दिया गया है। इस लैपटॉप में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। यह लैपटॉप 14.1 इंच एचडी (1366x768 पिक्सल) एलईडी बैकलिट डिस्प्ले से लैस है। लैपटॉप में 10000 एमएएच की लीथियम-पॉलीमर बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 8.5 घंटे तक चलेगी।

तेलंगाना के सूचना एवं प्रसारण मंत्री के.टी. रामा राव ने इस लैपटॉप को लॉन्च किया। उन्होंने कंपनी को लैपटॉप बनाने में सहयोग देने का वादा भी किया। कंपनी के मुताबिक, इस वित्तीय वर्ष में 30,000 से 40,000 डिवाइस बेचने की है।
 

कंपनी का कहना है कि कम कीमत के बावजूद आरडीपी थिनबुक के फीचर में कोई समझौता नहीं किया गया है। इस लैपटॉप को शिक्षा और सभी बेसिक व दूसरे ऐप्लिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

कंपनी की योजना आने वाले समय में ज्यादा दमदार स्पेसिफिकेशन वाले आरडीपी थिनबुक वेरिएंट लॉन्च करने की भी है। जिसे हैदराबाद में डिज़ाइन किया गया और ताइवान में बनाया गया।

इसके अलावा कंपनी ने कई दूसरे अफॉर्डेबल प्रोडक्ट भी पेश किए। इनमें 8 इंच ग्रेविटी टैबलेट और 10.1 इंच थिनबुक 2-इन-1 लैपटॉप, थिनबुक कनवर्टेबल, प्लगपीसी शामिल हैं। इन सभी में इंटेल प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के अनुसार अभी तक उसने 7-8 मिलियन डॉलर का निवेश किया है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में उसे 4 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू हासिल हुआ।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  2. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  5. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  7. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  9. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »