भारत के PC मार्केट में शिपमेंट्स 8 प्रतिशत बढ़ी, HP को मिला पहला रैंक

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली तिमाही में नोटबुक की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 13.8 प्रतिशत बढ़ी हैं, जबकि वर्कस्टेशंस की शिपमेंट्स में लगभग 30.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 मई 2025 21:24 IST
ख़ास बातें
  • इस मार्केट में HP का 29.1 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पहला स्थान है
  • चीन की Lenovo को दूसरा और अमेरिका की Dell को तीसरा स्थान मिला है
  • AI नोटबुक की शिपमेंट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 185.1 प्रतिशत की ग्रोथ है

इस मार्केट में चीन की Lenovo ने 18.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है

देश में पर्सनल कंप्यूटर (PC) का मार्केट मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में आठ प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है। इस मार्केट में HP ने 29.1 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद चीन की Lenovo का दूसरा और अमेरिका की Dell का तीसरा स्थान है। 

मार्केट रिसर्च फर्म IDC की वर्ल्डवाइड क्वार्टरली पर्सनल कंप्यूटिंग डिवाइस ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, देश में PC का मार्केट पहली तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 8.1 प्रतिशत बढ़ा है। इस मार्केट में नोटबुक और वर्कस्टेशन कैटेगरीज में ग्रोथ हुई है, जबकि डेस्कटॉप कैटेगरी में शिपमेंट्स घटी हैं। पहली तिमाही में डेस्कटॉप और नोटबुक (वर्कस्टेशंस सहित) की शिपमेंट्स लगभग 33 लाख यूनिट्स की रही हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एंटरप्राइसेज और स्मॉल एंड मीडियम साइज बिजनेस ( SMB) की ओर से मजबूत डिमांड का शिपमेंट्स में ग्रोथ में बड़ा योगदान रहा है। यह लगातार सातवीं तिमाही है जिसमें PC मार्केट में बढ़ोतरी हुई है। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली तिमाही में नोटबुक की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 13.8 प्रतिशत बढ़ी हैं, जबकि वर्कस्टेशंस की शिपमेंट्स में लगभग 30.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, डेस्कटॉप की कैटेगरी में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 2.4 प्रतिशत की गिरावट हुई है। प्रीमियम नोटबुक की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग आठ प्रतिशत बढ़ी हैं। AI नोटबुक की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 185.1 प्रतिशत की जोरदार ग्रोथ हुई है। PC के मार्केट में अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी HP का 29.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान है। इसका कंज्यूमर और कमर्शियल दोनों सेगमेंट में पहला स्थान है। कमर्शियल सेगमेंट में HP की हिस्सेदारी लगभग 32.7 प्रतिशत की है। कंपनी को एंटरप्राइसेज से मजबूत डिमांड मिली है। 

चीन की Lenovo ने लगभग 18.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इस कंपनी ने कंज्यूमर और कमर्शियल दोनों सेगमेंट में ग्रोथ दर्ज की है। इस मार्केट में Dell (15.6 प्रतिशत) का तीसरा स्थान है। इस कंपनी को कमर्शियल सेगमेंट में लगभग 22 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान मिला है। Acer का लगभग 15.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथा स्थान है। पहली तिमाही में Acer ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 7.6 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। इस मार्केट में Asus को पांचवां स्थान मिला है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  6. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  7. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  8. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  9. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.