ऐप्पल ने लॉन्च किए नए मैकबुक प्रो लैपटॉप

ऐप्पल ने लॉन्च किए नए मैकबुक प्रो लैपटॉप
ख़ास बातें
  • बिना टच बार वाला सस्ता मॉडल भी मार्केट में उपलब्ध होगा
  • नए लैपटॉप पिछले जेनरेशन वाले डिवाइस की तुलना में पतले और हल्के हैं
  • भारत में मैकबुक प्रो की कीमत 1,55,900 रुपये से शुरू होगी
विज्ञापन
ऐप्पल ने गुरुवार को लेटेस्ट मैकबुक प्रो मॉडल पेश किए। गौर करने वाली बात है कि यह कंपनी के पहले पावरबुक की 25वीं सालगिरह है। नए मैकबुक प्रो मॉडल को कंपनी के मुख्यालय क्यूपर्टिनो में पेश किया गया। नए मैकबुक प्रो में पूरी तरह से नया डिज़ाइन, तेज कंपोनेंट और एक अनोखा मल्टी-टच स्क्रीन कंट्रोलर है। 13 इंच और 15 इंच वाले मॉडल को अमेरिका में तीन हफ्ते के अंदर उपलब्ध कराए जाने की ख़बर है। इनकी कीमत क्रमशः 1799 और 2399 डॉलर है। भारत में टच बार और टच आईडी के साथ आने वाले 13 इंच वाले मैकबुक प्रो की कीमत 1,55,900 रुपये से शुरू होगी, जबकि 15 इंच वाले मॉडल की 2,05,900 रुपये से।

नए मैकबुक प्रो का सबसे अनोखा फ़ीचर मल्टी टच कंट्रोल स्ट्रिप है। दरअसल, इसने अब फंक्शन बटन की जगह ले ली है। ऐप्पल ने इसे टच बार का नाम दिया है। यह पूरी तरह से इंटरेक्टिव और कॉन्टेक्स्ट सेंसेटिव है। यह सिस्टम से जुड़े कई कमांड दिखाता है, साथ में अलग ऐप्स और वर्कफ्लो में भी एडेप्ट कर लेता है। लॉन्च के दौरान कंपनी ने बताया कि यह शब्दों को अपने आप पूरा करने, ईमेल लिखने और फिलिंग टूल्स का भी काम करता है। इसके अलावा फोटोशॉप टूल सेलेक्शन, डीजे मिक्सिंग और वीडियो एडिटिंग के दौरान भी इन्हें इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

टच बार पर कंट्रोल ले जाने पर एप्लिकेशन पूरे स्क्रीन पर कंटेंट दिखाएगा। मल्टी-टच गेस्चर का मतलब है कि आप टाइमलाइन को भी बदल पाएंगे। जिन यूज़र को फंक्शन बटन से अब भी प्यार है। उनके लिए मार्केट में विकल्प मौजूद है। बिना टच बार वाले 13 इंच मॉडल की कीमत 1499 डॉलर से शुरू होती है। यही मॉडल में भारत 1,29,900 रुपये में मिलेगा।


नए मैकबुक प्रो में टच आईडी सेंसर भी हैं जिन्हें पावर बटन में इंटिग्रेट किया गया है। ऐप्पल ने अपने नए चेसिस डिज़ाइन के बारे में भी बताया जिसकी वजह से 13 इंच वाला मैकबुक प्रो कंपनी के 13 इंच वाले मैकबुक एयर से ज़्यादा छोटा और पतला हो गया है। नए स्पीकर के बारे में ज्यादा बेहतर आवाज देने का भी दावा किया गया है। स्पीकर अब कीबोर्ड के दोनों तरफ मौजूद हैं।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। इनमें इंटल कोर आई5 और आई7 के छठवें जेनरेशन सीपीयू, 8 जीबी या 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज हैं। 13 इंच वाले मॉडल के स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है और इनमें इंटिग्रेटेड इंटल आइरिस 540 ग्राफिक्स है। 15 इंच वाले मॉडल के स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 2880x1800 पिक्सल है और इसमें एएमडी रेडियॉन प्रो ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है।
 
apple

टच बार के साथ आने वाले मॉडल में चार यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं जो थंडरबोल्ट 3 के साथ यूएसबी 3.2 जेन 2 स्पीड को सपोर्ट करते हैं। बिना टच बार वाले मॉडल में दो पोर्ट हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, MacBook, MacBook Pro, Touch Bar, MacBook Pro launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »