MacBook Air नए अवतार में लॉन्च, सस्ते हुए पुराने वेरिएंट

Apple MacBook Air और MacBook Pro लैपटॉप के नए अवतार को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इनकी कीमत के बारे में।

MacBook Air नए अवतार में लॉन्च, सस्ते हुए पुराने वेरिएंट

MacBook Air नए अवतार में लॉन्च, सस्ते हुए पुराने वेरिएंट

ख़ास बातें
  • MacBook Air की अब भारत में कीमत 99,900 रुपये से शुरू
  • MacBook Pro के शुरुआती मॉडल में भी मिलेगा टच बार
  • मैकबुक प्रो की कीमत अब 1,19,900 रुपये से शुरू
विज्ञापन
Apple ने मंगलवार को बैक-टू-स्कूल सीजन की घोषणा करते हुए यह भी बताया कि कंपनी ने MacBook Air और MacBook Pro लैपटॉप के नए अवतार को लॉन्च कर दिया गया है। मैकबुक एयर को अपग्रेड के रूप में ट्रू टोन रेटिना डिस्प्ले दिया गया, साथ ही कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत भी कम कर दी है। वहीं, दूसरी ओर 13 इंच वाले मैकबुक प्रो को नए 8वीं पीढ़ी के क्वाड-कोर प्रोसेसर, एंट्री-लेवल मॉडल में टच बार, टच आईडी, ट्रू टोन रेटिना डिस्प्ले और ऐप्पल टी2 सिक्योरिटी चिप के साथ अपडेट किया गया है। ऐप्पल ने भारत में मैकबुक एयर और मैकबुक प्रो लैपटॉप की नई कीमत के बार में जानकारी भी दी है।
 

MacBook Air, MacBook Pro की भारत में कीमत

भारत में 2019 मैकबुक एयर की कीमत अब 99,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए कीमत 92,074 रुपये है। इसे 1,14,900 रुपये की कीमत के साथ उतारा गया था। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि नए मैकबुक एयर को 25 जुलाई से ऐप्पल के ऑथोराइज्ड रीसेलर से खरीदा जा सकेगा। यूएस में लैपटॉप की कीमत 1,099 डॉलर है और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए कीमत 999 डॉलर तय की गई है।

याद करा दें कि 2018 मैकबुक एयर मॉडल को भारत में अक्टूबर में 1,14,900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। 1,14,900। मैकबुक एयर में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ डुअल कोर इंटेल कोर आई5 (8वीं पीढ़ी) प्रोसेसर और 8 जीबी रैम है। इसके बेस मॉडल में 128 जीबी स्टोरेज है।13 इंच वाले 2019 मैकबुक प्रो मॉडल की कीमत अब भारत में 1,19,900 रुपये से शुरू होगी, जबकि कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए कीमत 1,11,264 रुपये होगी। एक बार फिर यह 25 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

13 इंच वाले मैकबुक प्रो मॉडल के बेस वेरिएंट में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटेल कोर आई5 (8वीं पीढ़ी) के प्रोसेसर के साथ 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज और 8 जीबी रैम है। लैपटॉप में अब टच बार, टच आईडी, ट्रू टोन रेटिना डिस्प्ले और ऐप्पल टी2 सिक्योरिटी चिप शामिल हैं। ऐप्पल ने कहा कि मैकबुक एयर और मैकबुक प्रो दोनों ही कंपनी के बैक टू स्कूल प्रमोशन का हिस्सा हैं। यह प्रमोशन कॉलेज स्टूडेंट्स, उनके माता-पिता, फैकल्टी, स्टाफ और होम-स्कूल टीचर्स के लिए लागू होता है। ऊपर बताए गए एजुकेशन डिस्काउंट के अलावा प्रमोशन में बीट्स स्टूडियो 3 वायरलेस हेडफ़ोन भी शामिल हैं।

Apple ने नॉन-रेटिना मैकबुक एयर को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है जिसकी एमआरपी 84,900 रुपये थी लेकिन यह 60,000 रुपये में बेचा जाता था। इसका मतलब मैकबुक एयर की शुरुआती कीमत अब 99,000 रुपय होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MacBook Air, MacBook Pro, Apple, MacBook
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »