Honor MagicBook X14 Pro, MagicBook X16 Pro की होगी Amazon पर बिक्री

इन लैपटॉप्स की ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए बिक्री की जाएगी। इनमें फुल HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले और बैकलिट कीबोर्ड के साथ वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा

Honor MagicBook X14 Pro, MagicBook X16 Pro की होगी Amazon पर बिक्री

इन लैपटॉप में फुल HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले होगा

ख़ास बातें
  • इन लैपटॉप का प्राइस बेस मॉडल से अधिक हो सकता है
  • इनमें मैटेलिक फिनिश होने का संकेत मिल रहा है
  • कंपनी ने इन लैपटॉप के लॉन्च की तिथि की पुष्टि नहीं की है
विज्ञापन
चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Honor के MagicBook X14 Pro और MagicBook X16 Pro लैपटॉप्स को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इनके कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी दी है। इन लैपटॉप्स की ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए बिक्री की जाएगी। इनमें फुल HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले और बैकलिट कीबोर्ड के साथ वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। 

कंपनी ने इन लैपटॉप के लॉन्च की तिथि की पुष्टि नहीं की है। इनके प्राइसेज की भी जानकारी नहीं दी गई है। इन लैपटॉप के प्रो मॉडल होने के कारण इनका प्राइस बेस मॉडल से अधिक हो सकता है। पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Honor MagicBook X14 का शुरुआती प्राइस 48,990 रुपये और MagicBook X16 के 8 GB + 512 GB वेरिएंट का 50,990 रुपये का था। इसके 16 इंच वाले अपडेटेड बेस मॉडल को इस वर्ष की शुरुआत में 44,990 रुपये में पेश किया गया था। 

इन लैपटॉप्स के लिए एमेजॉन की माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि Honor MagicBook X14 Pro और Honor MagicBook X16 Pro में  क्रमशः 14 इंच और 16 इंच के फुल HD (1,920 x 1,200 पिक्सल ) एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले 300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होंगे। इनमें ई-बुक मोड के लिए भी सपोर्ट होगा। एमेजॉन पर दिए गए टीजर से इनमें मैटेलिक फिनिश होने का संकेत मिल रहा है। कंपनी ने बताया है कि इन लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i5 'H-सीरीज' CPU 16 GB तक के LPDDR4x RAM और 512 GB की NVMe SSD स्टोरेज होगी। इनमें AI सपोर्ट वाला नॉयस कैंसलेशन फीचर और बैकलिट कीबोर्ड होगा। 

Honor MagicBook X14 Pro और MagicBook X16 Pro में कनेक्टिविटी के लिए HDMI और USB के विकल्प मिलेंगे। इनमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर होंगे। इन लैपटॉप में Honor का डिवाइस क्लोन और Honor Share फीचर भी होगा। इनके 14 इंच मॉडल की मोटाई 16.5 mm और भार लगभग 1.4 किलोग्राम और 16 इंच मॉडल की मोटाई 17.9 mm और भार लगभग 1.7 किलोग्राम का होगा। इन लैपटॉप में 60 Wh की बैटरी दी जा सकती है जो 65 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को USB Type-C पोर्ट के जरिए सपोर्ट करेगी। ये 11.5 घंटे तक का HD वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में Honor की बिक्री बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »