Dell ने कॉरपोरेट यूज़र्स के लिए लॉन्च किए नए Chromebook लैपटॉप

Dell ने कॉरपोरेट यूज़र्स के लिए लॉन्च किए नए Chromebook लैपटॉप
विज्ञापन
गूगल (Google) के लेटेस्ट क्रोमबुक (Chromebook) लैपटॉप को कॉरपोरेट कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है। कंपनी की कोशिश है कि माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के विंडोज (Windows) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे ज्यादा से ज्यादा लोगों को Chromebook के प्रति लुभाया जाए।

गुरुवार को पेश किए गए Chromebook लैपटॉप डेल (Dell) द्वारा बनाए गए हैं और इनकी बिक्री 17 सितंबर से शुरू होगी। डिवाइस की कीमत $400 से $900 (करीब 26,000 रुपये से 58,500 रुपये) के बीच होगी। इन डिवाइस की कीमत पहले लॉन्च किए गए Chromebook से ज्यादा है जिनकी कीमत $150 (9,750 रुपये) से शुरू होती है। Google ने सस्ते डिवाइस के लिए Hisense और Haier साथ पार्टनरशिप की थी।

सस्ते Chromebook के कारण लैपटॉप क्लासरूम में अपनी जगह बनाने में तो कामयाब रहे हैं, पर यह ऑफिस तक नहीं पहुंच पाए हैं।

Google नए Dell Chromebook 13 के जरिए कॉरपोरेट कस्टमर्स हासिल करने की कोशिश कर रहा है। इन डिवाइस पर ज्यादा ऐप्स को एक्सेस किया जा सकता है जो पुराने Chromebook के साथ नहीं था। इन लैपटॉप में कॉरपोरेट एडमिनिस्ट्रेटर के लिए ज्यादा कंट्रोल मौजूद हैं, ताकि वे अपने वर्कर्स के लिए एक्सेस के नियम तय कर सकें।

Apple की भी यही कोशिश रही है कि वह अपने आईपैड (iPad) टैबलेट की कॉरपोरेट सेल को बढ़ा सके। इसके लिए कंपनी ने एक साल पहले ही टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट IBM Corp. और ऑफिस ऐप मेकर्स के साथ समझौता भी किया है। वहीं, Microsoft को उम्मीद है कि वह हाल में रिलीज हुए विंडोज 10 (Windows 10) के जरिए अपनी बादशाहत बरकरार रख पाएगा।

गौरतलब है कि एक दशक से ज्यादा वक्त से विंडोज मशीन बनाने वाली कंपनियों ने 2011 से Google के साथ मिलकर क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले लाइटवेट लैपटॉप बनाने की कोशिश में जुटे हैं। Dell के नए Chromebook लैपटॉप Google के हाई-एंड बिजनेस फोकस्ड डिवाइस का हिस्सा बन गए हैं जिनमें Asus Chromebook Flip और Chromebook Pixel शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगा Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  3. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
  6. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. Vivo S60 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh की होगी बैटरी
  8. कब रुकेगा Layoffs का सिलसिला? Meta में 10% कर्मचारियों की छंटनी, AI पर बड़ा दांव!
  9. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  10. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »