16GB रैम के साथ Dell ने लॉन्च किया 2-in-1 लैपटॉप, जानें कीमत और खासियतें

Dell का Dell Latitude 7320 डिटेचेबल 2-in-1 लैपटॉप कंपनी का Latitude सीरीज में लेटेस्ट मॉडल है। इसे Dell ने साल की शुरूआत में ही टीज करना शुरू कर दिया था।

16GB रैम के साथ Dell ने लॉन्च किया 2-in-1 लैपटॉप, जानें कीमत और खासियतें

Dell Latitude 7320 Detachable 2-in-1 लैपटॉप का भार 851 ग्राम है।

ख़ास बातें
  • इस लैपटॉप में है 11th Gen Intel Core i7 vPro प्रोसेसर
  • Dell Latitude 7320 डिटेचेबल 2-in-1 लैपटॉप में 4 थंडरबोल्ट पोर्ट्स
  • लैपटॉप में 13 इंच की full-HD+ (1,920x1,280 पिक्सल) डिस्पले है
विज्ञापन
Dell का Dell Latitude 7320 डिटेचेबल 2-in-1 लैपटॉप कंपनी का Latitude सीरीज में लेटेस्ट मॉडल है। इसे Dell ने साल की शुरूआत में ही टीज करना शुरू कर दिया था। जैसा कि इसके नाम से भी पता चलता है कि यह डिटेचेबल है यानि इसकी स्क्रीन इसकी बॉडी से अलग हो जाती है। स्क्रीन पर साइड में बहुत पतले बेजल हैं।

यह लैपटॉप केवल Intel के प्रोसेसर के आते हैं। इनमें कोई भी AMD वेरिएंट नहीं दिया गया है। हालांकि रैम और स्टोरेज के लिए अलग अलग कॉन्फिग्रेशन के मॉडल उपलब्ध हैं। इसमें कुछ अपडेटेड फीचर्स जैसे कि Wi-Fi 6, Thunderbolt 4, USB Type-C पावर डिलीवरी और कई अन्य फीचर्स भी हैं। यह कुछ बिल्ट इन सिक्योरिटीज के साथ आता है।

Dell Latitude 7320 Detachable price

Dell Latitude 7320 Detachable के बेस वेरिएंट की कीमत $1,549 (लगभग 1.15 लाख रुपये) से शुरू होती है। फिलहाल यह वेरिएंट सिंगल ग्रे कलर में 27 अप्रैल से यूएस में उपलब्ध होगा। इसकी अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

Dell Latitude 7320 Detachable specifications, features

Dell Latitude 7320 Detachable 2-in-1 लैपटॉप Windows 10 Pro, Windows 10 Home, और Windows 10 Enterprise (Windows एक सर्विस या WaaS) के साथ आता है। इसमें 13 इंच की full-HD+ (1,920x1,280 पिक्सल) डिस्पले है जिसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसे Corning Gorilla Glass DX की सुरक्षा दी गई है। भीतरी फीचर्स की बात करें तो इसमें 11वीं जेनरेशन का Intel Core i7 vPro दिया गया है। यह 4,266MHz पर क्लॉक की गई 16GB की LPDDR4X SDRAM और 1TB PCIe M.2 PCIe SSD तक के वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

कनेक्टिविटी के मामले में इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth v5.1, Qualcomm Snapdragon X20 चिपसेट के साथ वैकल्पिक मोबाइल ब्रॉडबैंड, दो थंडरबोल्ट पोर्ट, एक ऑडियो जैक और एक वैकल्पिक टच फिंगरफ्रिंट रीडर आदि हैं। इसमें Waves MaxxAudio Pro टेक्नोलॉजी के साथ दो स्टीरियो स्पीकर हैं और दो ड्यूल एर्रे माइक्रोफोन हैं। इस लैपटॉप में पावर के लिए 40Whr बैटरी है जो कि ExpressCharge 2.0 को सपोर्ट करती है। इसमें एक फ्रंट फेसिंग 5 मेगापिक्सल का वेबकैम है जो कि 1080p रिजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का रियर फेसिंग कैमरा भी है।

Dell ने इसमें वैकल्पिक सुरक्षा के लिए Windows Hello, Smartcard रीडर, और Contactless Smartcard रीडर का भी ऑप्शन दिया है। सेंसर्स में gyroscope, e-compass/ magnetometer, accelerometer, GPS (केवल WWAN कार्ड के द्वारा) और ambient light सेंसर भी है। डायमेंशन देखें तो Dell Latitude 7320 Detachable का डिस्पले आकार 288.4x207.9x8.4mm है और इसका भार 851 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »