आसुस ने लॉन्च किया कनवर्टेबल अल्ट्रा-पोर्टेबल लैपटॉप

आसुस ने लॉन्च किया कनवर्टेबल अल्ट्रा-पोर्टेबल लैपटॉप
विज्ञापन
आसुस ने पिछले हफ्ते अपना नया कनवर्टेबल लैपटॉप ज़ेनबुक फ्लिप यूएक्स360 (ज़ेनबुक फ्लिप यूएक्स360सीए) लॉन्च कर दिया। आसुस का यह लैपटॉप 360 डिग्री पर रोटेट हो सकने वाले डिस्प्ले (टैबलेट में बदल जाने वाली) और एक ऑल मेटल बॉडी से लैस है।

विंडोज़ 10 होम बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले आसुस ज़ेनबुक फ्लिप यूएक्स360 पहले ही अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध है। 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज वाले बेस मॉडल की शुरुआत 699 डॉलर (करीब 47,000 रुपये) है जबकि 512 जीबी एसएसडी वेरिएंट की कीमत 799 डॉलर (करीब 53,700 रुपये) है। इसके अलावा एक 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मिलेगा लेकिन अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। यह लैपटॉप आइसिकल गोल्ड या मिनरल ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।

ज़ेनबुक फ्लिप यूएक्स360 में 13.3 इंच फुल एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस टचस्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 276 पीपीआई है। इसके अलावा एक क्वाडएचडी+  (3200x1800 पिक्सल)  डिस्प्ले वेरिएंट भी बाद में लॉन्च किया जाएगा। अल्ट्रा थिन और अल्ट्रा लाइट लैपटॉप 13.9 एमएम मोटा है और वज़न 1.3 किलोग्राम है।

कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर बैटरी 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगी। ज़ेनबुक फ्लिप यूएक्स360 में 8 जीबी एलपीडीडीआर3-1866 रैम (4जीबी रैम भी उपलब्ध, पर कीमत का खुलासा नहीं) और इंटेल के छठवीं जेनरेशन इंटेल कोर एम प्रोसेसर के साथ टू कोर और फोर थ्रेड में आता है। तीनों चिपसेट मॉडल में ग्रफिक्स के लिए इंटेल एचडी 515 है।

बात करें कनेक्टिविटी की तो, ज़ेनबुक यूएक्स360 में इंटेल वाईडाई सपोर्ट के साथ वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लटूथ वी4.1, एक यूएसबी 3.0 टाइप-सी पोर्ट, दो यूएसबी 3.0 टाइप-ए पोर्ट, एक माइक्रो-एचडीएमआई पोर्ट और एक एसडी कार्ड रीडर है।

कंपनी के मुताबिक, ''टचपैड ज़ेनबुक फ्लिप यूएक्स360 में आसुस की स्मार्ट गेस्चर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। और दावा है कि इस टेक्नोलॉजी को एक्सक्लूसिव तौर प स्मार्टफोन की टचस्क्रीन के लिए किया गया है।'' कंपनी का कहना है कि यह ज्यादा सेंसिटिव और सटीक है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Convertible, Laptops, Tablets, Ultrabook, Zenbook Flip UX360
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  4. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  5. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  6. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  7. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  8. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  10. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »